सही सेटिंग जरूरी
किचन को सेट करते वक्त भी कई बार महिलाएं गलती कर बैठती हैं। जैसे- गैस स्टोव को कभी भी किचन की विंडो के नीचे न रखें क्योंकि हवा के साथ जो धूल आती है वह सीधे खाने में जाती है। इसी तरह सिंक के बिल्कुल बगल में गैस स्टोव न रखें। गैस स्टोव स्लैब को हमेशा क्लीन रखें।
अर्गेनाइजर लगवाएं
किचन में ऑर्गेनाइजर हमेशा इतनी हाइट पर लगवाएं, जहां तक आपके हाथ पहुंच पाएं। अगर आप बहुत अधिक ऊपर ऑर्गेनाइजर को फिट करा देंगी तो आप या तो उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी या फिर उसमें रखा सामान निकालने में आपको दिक्कत आएगी।
डेकोर आइटम्स से बचें
वैसे तो किचन में कम से कम डेकोर आइटम्स ही होने चाहिए लेकिन फिर भी कुछ लोगों को अपना किचन डेकोरेट करने में अच्छा लगता है। बहुत से लोग अपने किचन में पोस्टर और वॉल स्टीकर लगा देते हैं, मगर उन्हें नियमित साफ करना चाहिए, नहीं तो इनमें चिकनाई जमने लगती है और फिर वह खराब हो जाते हैं।
धूल गर्दा से बचाएं
किचन में कभी भी 1 से अधिक विंडो नहीं होनी चाहिए अगर आपके किचन में 1 से अधिक विंडो है तो आप उसे क्लोज करवा लें। किचन जितना ओपन होगा उतनी अधिक धूल-मिट्टी वहां आएगी। इसके साथ ही, अगर आपके घर में ओपन किचन है और ड्रॉइंग रूम से सीधे नजर आता है, तो आप सेप्रेटर का इस्तेमाल करके उसे थोड़ा बहुत कवर कर सकती हैं।
सिटिंग अरेंजमेंट पर दें ध्यान
किचन में खड़े-खड़े काम करना आसान नहीं है, इसलिए रसोई में बैठने की भी अलग स्पेस होनी चाहिए। खासतौर पर जो किचन में सारे काम करता है, उसके लिए एक किचन चेयर होनी चाहिए, जिस पर बैठ कर आसानी से कुकिंग की जा सके।
