क्या इंडी गठबंधन से अलग हो रही है आप? केजरीवाल के बयान से लगने लगी अटकलें
Updated on
18-12-2023 01:38 PM
बठिंडा: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' ने बीजेपी को केंद्र से हटाने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने साथ मिलकर मुकाबले का मन बनाया है। इस बीच कुछ दल 'एकला चलो' की रणनीति पर भी अमल करते दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से भी कुछ ऐसा ही देखने में आया है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को बठिंडा में लोगों से उनकी पार्टी को पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें और चंडीगढ़ की एक सीट जीतने में मदद करने का आह्वान किया। इससे संकेत मिलता है कि 'आप' अकेले चुनाव लड़ने की सोच रही है। न कि 'इंडिया' गुट के हिस्से के रूप में।
वर्तमान लोकसभा में इंडिया गठबंधन की पार्टियों के पास पंजाब में 9 सीटें हैं। इसमें कांग्रेस के आठ और AAP के पास सिर्फ एक सदस्य है। हालांकि बठिंडा में अपनी विकास क्रांति रैली में जहां केजरीवाल ने 1,125 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। वहीं केजरीवाल ने साफ कर दिया कि कांग्रेस भी राज्य में AAP के प्रतिद्वंद्वियों में से एक है।
बीजेपी, अकाली और कांग्रेस पर हमला केजरीवाल ने एक ही सांस में बीजेपी, अकाली और कांग्रेस पर हमला किया। केजरीवाल ने कहा कि अकाली, कांग्रेस या बीजेपी-अकाली सरकारों ने कभी भी एक बार में 1,125 करोड़ रुपये का पैकेज आवंटित नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सभी प्रतिद्वंद्वियों ने केंद्र सरकार से पंजाब के लिए अनुदान रोकने के लिए हाथ मिला लिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर आप ने पंजाब में विकास कार्य सफलतापूर्वक किए तो वे चुनाव में 'बर्बाद' हो जाएंगे।
'पंजाब के लोग हमारे काम से बेहद खुश' आप सुप्रीमो ने कहा कि पंजाब के लोग हमारे काम से बेहद खुश हैं। वे हमें सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत दिलाएंगे। पंजाब में अभूतपूर्व विकास का दावा करते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा कि 1,125 करोड़ रुपये के पैकेज से राज्य में कई अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम हाल ही में गुरदासपुर गए थे और 1,850 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की थी और उससे पहले होशियारपुर को 850 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था।
कांग्रेस और शिअद के नेताओं पर वार रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और शिअद के नेताओं पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर सबसे पुरानी पार्टी पर हमला किया। रैली में पूरी पंजाब कैबिनेट और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक मौजूद रहे। पंजाब में गठबंधन नहीं चाहती AAP दरअसल कांग्रेस की राज्य इकाई भी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आप के साथ किसी भी संभावित गठबंधन का विरोध कर रही है। कुछ दिन पहले पार्टी ने राज्य इकाई से सर्वेक्षण करने और दो सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…