Select Date:

अरिजीत सिंह ने सलमान के लिए गाया गाना, 'टाइगर 3' के पहले सॉन्‍ग 'लेके प्रभु का नाम' की आ गई पहली झलक

Updated on 19-10-2023 03:32 PM
सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के पहले गाने की पहली झलक शेयर की है। इस गाने में सलमान के साथ कटरीना रेड और वाइट आउटफिट में स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं। इसी के साथ सलमान खान ने अनाउंस कर दिया है कि अरिजीत सिंह के साथ उनका पुराना मतभेद भी अब खत्म हो चुका है।


सलमान खान ने इस पहली झलक को शेयर करते हुए कैप्शन में अरिजीत सिंह को लेकर भी काफी कुछ कहा है। उन्होंने कहा है, 'पहले गाने की पहली झलक, लेके प्रभु का नाम! ओह हां, ये है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए। गाना 23 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है। टाइगर 3 इस दिवाली पर 12 नवंबर को रिलीज हो रही है।' बताया गया है कि फिल्म हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है।

अरिजीत पहली बार आदित्य चोपड़ा के साथ काम करने जा रहे
इसी के साथ अरिजीत पहली बार आदित्य चोपड़ा के साथ काम करने जा रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म में अरिजीत के गाने की खबर ने फैन्स में जैसे खुशियां बिखेर दी हैं। लोगों ने कहा- फाइनली, जिस मिलन का हमें इंतजार था। सभी ने लगभग यही कहा है कि उन्हें सलमान और अरिजीत के साथ आने का लंबे समय से इंतजार था।

हाल ही में सलमान के घर के बाहर दिखे थे अरिजीत सिंह

यहां याद दिला दें कि हाल ही में 4 अक्टूबर की रात अरिजीत सिंह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकलते दिखे थे। उसी वीडियो को देखकर लोगों को लगने लगा था कि कुछ न कुछ बड़ा होने वाला है। लोगों ने उम्मीद जताई थी कि हो सकता है कि उनका 9 साल पुराना पंगा अब खत्म हो जाए। लोगों ने सोशल मीडिया पर उम्मीद जताई थी कि कहीं 'टाइगर 3' में वह सलमान के लिए तो नहीं गा रहे! आखिरकार ये खुशखबरी आज फैन्स को मिल ही गई है। इसी के साथ अरिजीत पहली बार आदित्य चोपड़ा के साथ काम करने जा रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म में अरिजीत के गाने की खबर ने फैन्स में जैसे खुशियां बिखेर दी हैं। लोगों ने कहा- फाइनली, जिस मिलन का हमें इंतजार था। सभी ने लगभग यही कहा है कि उन्हें सलमान और अरिजीत के साथ आने का लंबे समय से इंतजार था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.