सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच 9 साल पहले कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद से सिंगर को उनकी फिल्मों के गाने भी ले लिए गए। अब इतने समय बाद बीती रात बुधवार को अरिजीत सिंह की कार सलमान के अपार्टमेंट गैलेक्सी से बाहर निकलती दिखी। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग ये उम्मीद जताने लगे कि क्या दोनों के बीच का करीब दशक पुराना विवाद उन्होंने भुला दिया है? अब सोशल मीडिया पर लोगों की उम्मीदों ने पर निकाल लिए हैं।