झोला लेकर स्कूटर से राशन लेने निकले अरिजीत सिंह, दिल छू रहा होमटाउन का सादगी भरा वीडियो
Updated on
24-05-2023 08:10 PM
बॉलीवुड के शानदार और फेमस सिंगर अरिजीत सिंह केवल अपनी मधुर आवाज के लिए ही नहीं बल्कि अपने अच्छे व्यवहार के लिए भी खूब जाने जाते हैं। फिल्मों की चकाचौंध वाली दुनिया से ताल्लुक रखने वाले अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल में अपने होमटाउन मुर्शिदाबाद में बेहद साधारण तरीके से जीवन जीते हैं। अरिजीत सिंह का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है जिसमें वह बहुत ही सिंपल अंदाज में स्कूटर से खरीदारी करने निकलते दिख रहे हैं।
Arijit Singh का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्रॉसरी का सामान खरीदने के लिए स्कूटर से जाते दिख रहे हैं। वीडियो में अरिजीत सिंह इस हुलिया में हैं जिन्हें शायद एक नजर में देखकर पहचान पाना भी मुश्किल हो। इस वीडियो में अरिजीत हाथ में बैग लेकर जाते दिख रही हैं।
स्कूटर पर कुछ इस अंदाज में दिखे अरिजीत सिंह
Arijit Singh Scooter Murshidabad West Bengal: यहां उनसे उनके पड़ोसी बंगाली में सिंगर से कुछ बातें कर रहे हैं। अरिजीत बंगला में बता रहे हैं कि कैसे उनकी वाइफ ब्लड बैंक पहुंचीं और कह रहे हैं कि वो ठीक हैं। इसके बाद अरिजीत स्कूटर स्टार्ट कर उसपर बैठते दिख रहे हैं।
अरिजीत सिंह की सादगी देखकर दीवाने हुए जा रहे हैं लोग
इस वीडियो को देखकर आम यूजर्स हैरान हैं। लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए कहा है- कितने डाउन टु अर्थ हैं अरिजीत। एक ने कहा- सिंपल होने का लेवल तो देखिए। कई लोगों ने उन्हें अपने फेवरेट बताया है। अरिजीत का जन्म मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में हुआ, उनके पिता पंजाबी सिख कक्कड़ सिंह थे और मां बंगाली हैं जिनका नाम अदिति सिंह है। बताया जाता है कि उनके गाने की शुरुआती ट्रेनिंग उनके घर से ही हुई। अरिजीत की दादी भी काफी अच्छा गाती थीं और सिंगर ने अपनी मां से गाना सीखा है। मां गायन के साथ-साथ तबला भी काफी अच्छा बजाया करती हैं।
म्यूजिक इंडस्ट्री में हैं बड़ा नाम
अरिजीत ने साल 2005 में रिएलिटी शो 'गुरुकुल' में हिस्सा लिया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई शोज किए। हालांकि उन्हें पहचान मिली 'तुम ही हो' गाने से और 'आशिकी 2' का 'चाहूं मैं या ना' भी काफी पॉप्युलर रहा। गाने पसंद करने वालों के बीच अरिजीत की फैन फॉलोइंग जबरस्त है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…