अर्जुन बिजलानी की मां की हालत और बिगड़ी, ICU में किया शिफ्ट, एक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
Updated on
15-01-2025 05:18 PM
एक्टर अर्जुन बिजलानी इस वक्त निजी जिंदगी में बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी मां की हालत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। 10 जनवरी को खबर आई थी कि अर्जुन की मां को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बाद में एक्टर ने बताया कि उनकी मां की हालत बिगड़ गई, जिसके कारण आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। अर्जुन ने 14 जनवरी को बताया था कि मां का ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था।
अर्जुन बिजलानी ने अब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में मां की हेल्थ अपडेट दी है। उनकी पत्नी और बेटा भी बीमार चल रहे हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मां का हाथ पकड़कर सहला रहे हैं। मां के हाथ में ड्रिप लगी है।
मां, बेटे और पत्नी की हालत पर यह बोले थे अर्जुन बिजलानी
अर्जुन मां की हालत को लेकर बहुत चिंता में हैं। जहां एक तरफ उन्हें मां के जल्द ठीक होने का इंतजार है, वहीं दूसरी ओर उनके बेटे को बुखार है और पत्नी नेहा भी बीमार हैं। इस बारे में अर्जुन ने एक कहा था, 'अयान पिछले पांच दिनों से बीमार है और स्कूल नहीं जा पा रहा है। मेरी पत्नी नेहा को भी बुखार है और मेरी मां अस्पताल में हैं। फिलहाल, मैं बस यही चाहता हूं कि हर कोई ठीक हो जाए।'
अस्पताल में बीत रहा वक्त, फैंस मांग रहे दुआ
अर्जुन बिजलानी का परिवार न्यू ईयर मनाकर लौटने के बाद से ही इन तकलीफों से जूझ रहा है। एक्टर और उनके परिवार के लिए नए साल की शुरुआत वाकई अच्छी नहीं रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी अभी अपना ज्यादातर वक्त परिवार संग बिता रहे हैं। ज्यादातर समय वह अस्पताल में मां के पास रहते हैं और बीवी-बच्चे को भी संभाल रहे हैं। फैंस एक्टर के लिए चिंतित हैं और उनकी फैमिली के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…