'सिंघम अगेन' में विलेन बने हैं अर्जुन कपूर, खून से सना फर्स्ट लुक देख गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट
Updated on
14-02-2024 02:11 PM
रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग सितंबर, 2023 में शुरू हुई थी। इसमें न सिर्फ अजय देवगन, बल्कि अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह नजर आएंगे। इनके अलावा दीपिका पादुकोण का भी फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया था। अब इसमें अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे। उनका भी फर्स्ट लुक और किरदार दोनों बता दिया गया है।
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' की तीसरी इंस्टॉलमेंट 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी की शूटिंग के दौरान अजय देवगन के चोटिल होने की भी खबर आई थी। रणवीर से लेकर दीपिका का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब खून से सने हुए चेहरे के साथ अर्जुन कपूर की सेट से एक फोटो शेयर की गई है।
अर्जुन का 'सिंघम अगेन' वाला लुक
अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, 'सिंघम का विलन! हिट मशीन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर मैं तो आसमान में उड़ रहा हूं। मैं वादा करता हूं कि फिल्म में तबाही होगी।' एक तस्वीरे में वह धारदार हथियार लेकर बैठे हुए हैं। उस पर तो खून लगा ही हुआ है। साथ ही खून के छींटो से एक्टर का भी चेहरा और दांत सना हुआ है और वह ठहाके लगा रहे हैं। वहीं, पीछे उनके कुछ साथी भी हथियार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा का आया रिएक्शन
दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर और रणवीर कपूर आमने सामने हैं। उनके चेहरे का क्लोजअप है, जिसमें टशन के साथ एक-दूसरे को लुक दे रहे हैं। अब इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने फायर इमोजी के साथ ऑल द बेस्ट कहा। वहीं, मलाइका अरोड़ा ने फायर इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। वरुण धवन, ताहिरा कश्यप और हुमा कुरैशी ने भी रिएक्ट किया।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…