Select Date:

चीन और नेपाल की सेनाएं करेंगी संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास, रक्षा संबंध करेंगे मजबूत, भारत की बढ़ेगी टेंशन!

Updated on 18-08-2023 02:00 PM
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड की चीन यात्रा से ठीक पहले भारत का यह पड़ोसी देश ड्रैगन के साथ अपने रिश्‍ते मज‍बूत करने में जुट गया है। नेपाल और चीन एक बार फिर से अपने द्विपक्षीय सैन्‍य और रक्षा सं‍बंधों को शुरू करने जा रहे हैं। इसमें नेपाल और चीनी सेना के बीच सैन्‍य अभ्‍यास तथा चीन के अंदर सैन्‍य प्रशिक्षण शामिल है। नेपाल की सेना और भारतीय सेना के बीच बहुत करीबी संबंध रहे हैं। नेपाल की सेना को भारत के अंदर प्रशिक्षण मिलता रहा है, अब चीन की सेना के साथ अगर नजदीकी बढ़ती है तो यह टेंशन बढ़ाने वाला हो सकता है। यही नहीं नेपाल के गोरखा सैनिक भारतीय सेना के अंदर बड़ी संख्‍या में तैनात हैं।

काठमांडू पोस्‍ट के मुताबिक चीन और नेपाल की सेनाओं के बीच सैन्‍य अभ्‍यास साल 2019 में कोरोना काल के दौर से ही बंद था। अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है। चीन की सेना पीएलए के तिब्‍बत मिल‍िट्री कमांड के मेजर जनरल यूई अंदे नेपाल के 5 दिवसीय दौरे पर आए हैं और इस दौरान सैन्‍य अभ्‍यास को फिर से शुरू करने पर सहमति बनी। चीनी सेना के मेजर ने नेपाली सेना के प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा से मुलाकात की है। नेपाल अपने कुछ सैन्‍य अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए चीन भेजने जा रहा है।

'एक चीन नीति को मानता रहेगा नेपाल'


नेपाली सेना के प्रवक्‍ता ब्रिगेडियर जनरल कृष्‍ण प्रसाद भंडारी ने कहा कि चीनी मेजर जनरल की यात्रा अपने आप में यह दिखाता है कि नेपाल की सेना और चीन की सेना के बीच परंपरागत सहयोग फिर से शुरू हो गया है। नेपाली सेना ने कहा कि दोनों सैन्‍य अधिकारियों के बीच आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई है। नेपाली प्रवक्‍ता ने कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि चीनी सैन्‍य अधिकारी की यात्रा का छिपा हुआ अजेंडा क्‍या है लेकिन इस दौरान परंपरागत सहयोग और समझौतों को फिर से बहाल करने पर सहमति बनी है।

इस बीच चीन के व‍िदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के उप राष्‍ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव से चीन के कुनमिंग शहर में मुलाकात की है। चीन के व‍िदेश मंत्रालय ने नेपाली उप राष्‍ट्रपति के हवाले से कहा, 'नेपाली पक्ष हमेशा से ही देश की व‍िदेश नीति में चीन के साथ रिश्‍ते को प्राथमिकता देता है। नेपाल एक चीन नीति को आगे भी मानता रहेगा और राजनीतिक वादों पर बना रहेगा। नेपाल किसी को भी अपनी जमीन का इस्‍तेमाल चीन व‍िरोधी गतिविधियों के लिए कभी नहीं करने देगा।' इस पर चीनी व‍िदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल की तारीफ की और कहा कि नेपाल के राजनीतिक दलों ने हमेशा चीन के मुख्‍य हितों का सम्‍मान किया है और दोस्‍ती को बरकरार रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.