Select Date:

जिन्ना का घर जलाने वालों के खिलाफ आर्मी एक्ट में चलेगा मुकदमा, इमरान समर्थकों के खिलाफ जनरल असीम मुनीर ने लिया प्रण

Updated on 16-05-2023 06:42 PM
की गिरफ्तारी के बाद देश भर में हिंसा देखने को मिली थी। इस हिंसा के दौरान गुस्साई भीड़ ने सेना के दफ्तरों पर हमला किया था। लेकिन अब उन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया और आगजनी की। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने फैसला किया है कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने और तोड़फोड़ की साजिश रचने वालों पर पाकिस्तान आर्मी एक्ट और ऑफीशियल सीक्रेट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की अध्यक्षता में एक विशेष कोर कमांडर बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने वालों के खिलाफ अब संयम नहीं बरता जाएगा। सैन्य जनरल को जानकारी दी गई कि स्मारकों को क्षति पहुंचाने, इमारतों को जलाने और सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ का काम एक संस्था को बदनाम करने और उसे आवेशपूर्ण प्रतिक्रिया के लिए उकसाने के लिए किया गया।

जिन्ना के घर को किया आग के हवाले

पिछले सप्ताह इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से जबरन गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पूरे देश में इमरान की पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ता भड़क गए थे। उन्होंने सेना के दफ्तरों पर हमला किया। साथ ही ऐतिहासिक कोर कमांडर हाउस को नुकसान पहुंचाया जो मूल रूप से जिन्ना हाउस के रूप में जाना जाता है। भारत का बंटवारा कर पाकिस्तान बनाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना का कभी ये निवास हुआ करता था।

बिल्डिंग में लगाई आग

इस ऐतिहासिक इमारत से जुड़ी तस्वीरें देखने से ऐसा लग रहा था कि प्रदर्शन के दौरान कमरे, हॉल, ड्राइंग रूम, लिविंग रूम, दीवारें, पर्दे, दरवाजे, लकड़ी की छत और यहां तक कि फर्श को भी प्रदर्शनकारियों ने जला दिया था। कोर कमांडर हाउस से कुछ दूरी पर ही मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज की 130 साल पुरानी इमारत में भी आग लगा दी गई थी। यहां रखे कीमती रिकॉर्ड, फर्नीचर और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। जनरल असीम मुनीर ने हिंसा के बाद पैदा हुई स्थिति पर रावलपिंडी के जीएचक्यी में विशेष कोर कमांडर मीटिंग की अध्यक्षता की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.