Select Date:

लखनऊ में पहली बार होगी आर्मी-डे परेड, निलमथा ग्राउंड में आयोजन की तैयारियां तेज

Updated on 21-10-2023 01:53 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार आर्मी डे परेड का आयोजन किया जाएगा। आर्मी-डे हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है। अब तक इसका आयोजन हमेशा दिल्ली में होता रहा है। पिछले साल पहली बार दिल्ली से बाहर बेंगलुरु में यह आयोजन हुआ था, जबकि इस बार लखनऊ की सूर्या कमान को यह जिम्मा मिला है। यह आयोजन निलमथा स्थित परेड ग्राउंड में होगा। इससे जुड़ी गतिविधियां एक नवंबर से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में सेना और सेना और प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी तेज हो गई है।

आर्मी-डे की परेड के साथ चार से पांच दिन तक सांस्कृतिक आयोजन और कई अन्य गतिविधियां होंगी। इस दौरान कई सैन्य टुकड़ियों के साथ बड़ी संख्या में मेहमान भी शामिल होंगे। इसके लिए ब्रिगेडियर असित वाजपेयी की अगुआई में तैयारी हो रही है। वहीं, मंडलायुक्त कार्यालय में भी इसके लिए बैठक हुई। इसमें मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने नगर निगम अफसरों को नीलमथा ग्राउंड के आसपास सफाई करवाने के निर्देश दिए।

परेड के लिए होंगे कई इंतजाम

  • 10 से 16 जनवरी तक मेहमानों के लिए करीब 100 से 150 टैक्सियों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए टैक्सी ऑपरेटरों और परिवहन संघ के साथ ही राज्य परिवहन एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।
  • 13 और 15 जनवरी को परेड ग्राउंड और एसकेपी-1 पर तलाशी और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
  • पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, एलडीए और लेसा की टीमें आयोजन स्थल और आसपास सफाई, सड़कों की मरम्मत, पेड़ों की छंटाई, स्ट्रीट लाइटों का इंतजाम करेंगी।
  • वीवीआईपी गेस्ट हाउस से मानेकशा चौक तक एमजी मार्ग की मरम्मत और सुंदरीकरण होगा।
  • स्मृतिका युद्ध स्मारक से सटी सड़क, एनके जधुनाथ चौक से जनरल बिपिन रावत तक करियप्पा रोड का भी मेनटेनेंस होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.