Select Date:

कैदियों को भर्ती कर रही सेना, अमेरिकी इंटेलिजेंस का खुलासा यूक्रेन में साइबर अटैक

Updated on 13-12-2023 02:23 PM

अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 3 लाख 15 हजार रूसी सैनिकों की मौत हुई है। 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई इस जंग के पहले रूसी सेना में 3 लाख 60 हजार सैनिक थे।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक जंग में 87% रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। जंग ने रूसी सेना को आधुनिक बनाने के पुतिन की कोशिशों को 15 साल पीछे धकेल दिया है। इस नुकसान से उबरने के लिए रूस अपनी सेना में रिहा हुए कैदियों को भर्ती कर रहा है। साथ ही जंग के मैदान में भी भेज रहा है।

संसद में पेश की गई रिपोर्ट
12 दिसंबर को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका के वॉशिंगटन पहुंचे। इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने जंग से जुड़ी एक रिपोर्ट संसद में पेश की। CNN के मुताबिक विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन्स ने अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को दी जाने वाली एडिशनल फंडिंग पर आपत्ति जताई है। इसके बाद 11 दिसंबर को खुफिया एजेंसी ने यह रिपोर्ट कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) को भेजा। बाइडेन प्रशासन यूक्रेन को एडिशनल फंड देना चाहते हैं।

यूक्रेनी मोबाइल नेटवर्क पर साइबर अटैक
इस बीच मंगलवार देर रात यूक्रेन के सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क पर साइबर अटैक हुआ। इससे इंटरनेट और कम्युनिकेशन कट गया। कीवस्टार नेटवार्क 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को इंटरनेट देता है। साइबर अटैक के बाद ये सभी लोग बिना इंटरनेट रह रहे हैं। सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन (SBU) को शक है कि इस हमले की पीछे रूस का हाथ है। इस मामले में जांच हो रही है।

घुटने टेकने की बात पर भड़के जेलेंस्की
व्हाइट हाउस पहुंचे जेलेंस्की ने कहा- कई देश कह रहे हैं कि यूक्रेन घुटने टेक दे और रूसी कब्जे को स्वीकार कर ले। ये बात बहुत गलत है ऐसा कहने वाले लोग पागल हैं। यूक्रेन क्यों हार मान जाए। यहां लोग रहते हैं। बच्चे है, महिलाएं हैं, परिवारों की यादे हैं। हम अपनी जमीन आतंकियों को नहीं देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.