अमेरिका में समुद्र से निकली रहस्यमय जीवों की 'सेना', देखने में लगे एलियन, जानें क्या हैं
Updated on
29-04-2023 07:20 PM
वॉशिंगटन: कैलिफोर्निया के समुद्र तट पर नीले रंग के अजीबोगरीब जानवर देखने को मिले हैं। इन जीवों को देख कर आसपास के लोग हैरान हो गए। अमेरिका के पश्चिमी तट पर कैलिफोर्निया में समुद्र के किनारे दूर से देखने पर ऐसा लग रहा था जैसे रेत पर धब्बे हों। जब पास जाकर देखा गया तो पता चला कि ये समुद्री जीव हैं, जिन्हें वेलेला-वेलेला के नाम से जाना जाता है। ये जीव दाना प्वाइंट टू प्वाइंट से रेयेस नेशनल सीशोर तक फैले हुए थे। लोगों के लिए इन जीवों को देखना एक दुर्लभ दृश्य था।
ये जीव जेलीफिश की ही तरह होते हैं। आम तौर पर ये तट से दूर रहते हैं। ये जीव एक डिस्क के आकार के होते हैं। हालांकि इन्ही की तरह दिखने वाला एक जीव गतिहीन होता है, लेकिन वेलेला वेलेला ऐसा नहीं है। यह हवा के कारण गति कर सकता है। जिस तरफ हवा बहेगी ये उस तरफ बढ़ेंगे, जिसके कारण इसका उपनाम हवा से चलने वाला नाविक भी है। जब यह जीव जीवित होते हैं तो वे जूप्लैंकटन और अन्य छोटे समुद्री जीवों को खाते हैं।
जिंदा रहने पर नीला होता है रंग
वेलेला-वेलेला का रंग कोबाल्ट से लेकर नीला हो सकता है। हालांकि यह इनके मरने के बाद खत्म हो जाता है। इनके पास तैरने की अपनी क्षमता नहीं होती है, जिसके कारण यह पूरी तरह समुद्री धाराओं और हवा पर निर्भर हैं। धारा जहां चाहेगी उन्हें उस तरफ ले जाएगी। किनारे पर लंबे समय तक रहने से ये मर जाते हैं और अपना रंग खो कर ग्रे हो जाएंगे। इस प्रजाति के छोटे जीवों के लिए बड़े तूफान विनाशकारी हो सकते हैं। इनके पास भी डंक होता है, लेकिन यह मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं होता।
कैसे आते हैं तट पर
इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक मारिन कॉलेज में जीव विज्ञान के प्रोफेसर जो मुलर ने कहा, 'कई बार यह बीच पर एक या दो दिन दिख सकती हैं। या फिर यह पूरे सीजन बीच पर देखी जा सकती हैं। इन्हें देख कर ऐसा लगेगा, जैसे किसीने अंगूरों की जेली तट पर डाल दी हो।' यह आम तौर पर उत्तरी गोलार्ध में पाए जाते हैं। जब भी हवाएं विपरीत दिशा में बहती हैं तो ये तटों पर आ जाते हैं।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…