Select Date:

अरुण गोविल बोले- अगर मैं भगवान का रोल नहीं करता तो शायद जी नहीं पाता

Updated on 23-01-2024 02:25 PM

रामानंद सागर के सीरियल रामायण में अरुण गोविल को भगवान राम के रोल में देखा गया था। जहां एक तरफ इस रोल को करने के बाद उन्हें फैंस का अथाह प्रेम मिला था, वहीं इस कारण उनका करियर भी प्रभावित हुआ था। इस सीरियल को करने के बाद अरुण गोविल टाइम कास्ट हो गए थे।

कमर्शियल सिनेमा में उनका करियर खत्म सा हो गया था। इस कारण वो भी सोचने पर मजबूर हो गए थे कि क्या प्रभु राम का रोल करना एक गलती थी। यह सारी बातें खुद अरुण गोविल ने हालिया इंटरव्यू में कही हैं।

अरुण गोविल को प्रभु श्रीराम का रोल करने के लिए मना किया गया था

 इंटरव्यू में अरुण गोविल ने बताया कि रामायण सीरियल करने के बाद उनका करियर प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा, ‘मैं रामायण करने से पहले कमर्शियल एक्टर था। मैं अच्छा काम कर रहा था, लेकिन रामायण में काम करने के बाद मैं वहां काम नहीं कर पाया। इस कारण मैं सोचने लगा कि यह एक गलती थी। बतौर एक्टर, अगर आप कमर्शियल सिनेमा में काम नहीं कर रहे हैं तो आप कुछ नहीं कर रहे हैं।

उस समय पौराणिक शो में काम करना कोई महान बात भी नहीं थी। मेरे दोस्तों और परिवार के लोगों ने कहा था- तुम रामायण क्यों कर रहे हो? इससे बहुत मुनाफा नहीं होगा। ऐसा काम करके तुम इसी में फंस जाओगे।

इसके जवाब में मैंने कहा था- 'मुझे नहीं पता, लेकिन जब मैंने इसे करने के बारे में सोच लिया है, तो मुझे इसे करने दो।'

इसे करने के बाद एक एक्टर के रूप में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मगर, बाद में मुझे यह समझ आया जब मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला। अगर मैं एक कमर्शियल एक्टर होता तो मुझे इतना प्यार नहीं मिलता। अब, मुझे लगता है कि अगर मैंने यह भूमिका नहीं की होती, तो मैं अपना जीवन नहीं जी पाता।

लोगों और भगवान के बीच मैं सिर्फ माध्यम हूं- अरुण गोविल

अरुण गोविल ने फैंस से मिले प्यार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘जिस स्तर का मुझे प्यार और सम्मान मिला है, अगर किसी सामान्य व्यक्ति को इतनी प्रशंसा मिलती तो उसका सिर उसके कंधे पर नहीं होता। मैं अक्सर सोचता हूं कि लोग मुझमें क्या देखते हैं? भगवान मुझे यह सब दे रहे हैं और मैं खुद से कहता हूं कि वो जो कुछ भी देते हैं उसे ले लूं। उन्होंने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है। मगर, इसमें मेरा कोई श्रेय नहीं है, मैंने कुछ नहीं किया है, मैं सिर्फ एक माध्यम हूं।

87 एपिसोड का रामायण सीरियल पहली बार 1987 में प्रसारित हुआ था

टीवी शो रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। सीरियल में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। रामायण दूरदर्शन पर पहली बार 25 जनवरी 1987 को प्रसारित हुआ था। इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को प्रसारित हुआ था। इस सीरियल में कुल 87 एपिसोड थे।

सीरियल की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि जब भी ये टीवी पर आता तो हर जगह सन्नाटा छा जाता था। घरों के बाहर कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते थे। खुद रामानंद सागर को विश्वास नहीं हुआ था कि उनका बनाया सीरियल इतना ऐतिहासिक हो जाएगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.