Select Date:

आम्रपाली दुबे और मेघा संग करेंगे अरविंद अकेला रोमांस, भोजपुरी फिल्म 'मेरे जीवन साथी' के पोस्टर में दिखी झलक

Updated on 13-10-2024 12:08 PM
दशहरा के शुभ अवसर पर निर्माता निशांत उज्जवल और सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'मेरे जीवन साथी' का फर्स्ट लुक आज लॉन्च किया गया। इस फिल्म की पहली झलक दर्शकों के बीच एक नया रोमांच पैदा कर रही है, जो इसे एक रोमांटिक ड्रामा के रूप में पेश करती नजर आ रही है।
हालांकि, फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने दावा किया है कि 'मेरे जीवन साथी' एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्म होगी, जो दर्शकों को न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। फिल्म के फर्स्ट लुक में कल्लू की दो तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिसमें वह दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस मेघा श्री और सुपरस्टार आम्रपाली दुबे के साथ नजर आ रहे हैं। यह फिल्म प्रेम, रिश्तों और समाज की जटिलताओं को एक नए तरीके से प्रस्तुत करती है।

अरविंद अकेला और आम्रपाली का दिखेगा रोमांस


फिल्म को लेकर निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा, 'यह फिल्म कल्लू की बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है। हम सभी ने इस फिल्म में मेहनत की है, और हमें विश्वास है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म में मेरी भूमिका एक ऐसे युवा की है, जो समाज के इस ज्वलंत मुद्दे से जूझता है और अपने तरीके से इसका समाधान ढूंढने की कोशिश करता है। उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे और इससे प्रेरित होंगे।'

फिल्म में दहेज का मुद्दा उठाया गया है


रेणु विजय फिल्मस इंटरटेनमेंट प्रस्तुत व इन एसोसिएशन विथ भारत चलचित्र की फिल्म 'मेरे जीवन साथी' को लेकर निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि इस फिल्म में हमने दहेज जैसी ज्वलंत समस्या को उठाया है। इस फिल्म में संजय पांडेय, राम सुजान सिंह, विद्या सिंह, प्रगति भट्ट, रिंकू आयुषी, नवनीत, आर्यन बाबू और संजू सोलंकी जैसे चर्चित कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.