Select Date:

जब तक अमेरिका है, इजरायल अपनी रक्षा के लिए अकेला नहीं... ब्लिंकन की दो-टूक, अब हमास की खैर नहीं

Updated on 13-10-2023 02:06 PM
यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री का गुरुवार को उनके देश आना इजरायल के प्रति अमेरिका के पूर्ण समर्थन का ठोस उदाहरण है। उन्होंने इजरायल पर पिछले हफ्ते हमला करने वाले हमास आतंकवादी समूह की तुलना आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से की। नेतन्याहू ने कहा कि जिस तरह से इस्लामिक स्टेट को कुचल दिया गया था, उसी तरह से हमास को भी कुचल दिया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बार फिर इजरायल के प्रति अमेरिका का समर्थन दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ यह संदेश लेकर आया हूं कि आप स्वयं इतने ताकतवर हो सकते हैं कि अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम हों लेकिन जबतक अमेरिका है आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।


ब्लिंकन ने हमास की क्रूरता की आलोचना की

ब्लिंकन ने कहा कि वो अविश्वसनीय रूप से कठिन समय में इजरायल वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि हमास के हमले में मारे गए परिवारों की तस्वीरें देखना उनके लिए असंभव है। ब्लिंकन ने कहा कि बच्चों को मारा गया, शवों को क्षत-विक्षत किया गया, युवा लोगों को ज़िंदा जलाया गया, महिलाओं का रेप किया गया, बच्चों के सामने परिजनों को और परिजनों के सामने बच्चों को जान से मारा गया। उन्होंने इजरायली नागरिकों के साहस को भी सराहा। उन्होंने कहा कि जो भी शांति और न्याय चाहता है उसे हमास के आतंक के राज की निंदा करनी होगी. हमास का इकलौता एजेंडा इसराइल को तबाह करना और यहूदियों की हत्या करना है।

गाजा पर इजरायल का हवाई हमला जारी


इजरायल ने गाजा पट्टी में पिछले छह दिनों से कोहराम मचाया हुआ है। इजरायली हमलों में अब तक 1400 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है। दावा किया जा रहा है कि मरने वालों में 447 बच्चे हैं। फिलिस्तीनी क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इजराइल के हमले में अब तक 6,268 लोग घायल हुए हैं। इस बीच इजरायल में भी हमास के हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,300 हो गई है। गाजा के शीफा अस्पताल में 2000 नागरिकों ने जान बचाने के लिए शरण ले रखी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.