Select Date:

चीन से लौटते ही बीआरआई के गुण गाने लगे नेपाल के डेप्‍युटी पीएम, श्रीलंका की तरह ड्रैगन की चाल में फसेंगे प्रचंड!

Updated on 03-07-2023 07:03 PM
काठमांडू: नेपाल के डेप्‍युटी पीएम और देश के गृहमंत्री नारायण काजी श्रेष्‍ठ चीन की 5 दिन की यात्रा के बाद काठमांडू लौट आए हैं। चीन से आते ही नेपाली डेप्‍युटी पीएम ड्रैगन के गुणगान करने लगे हैं। उन्‍होंने कहा कि चीन की सरकार बेल्‍ट एंड रोड परियोजना को क्रियान्वित करने की इच्‍छुक है। श्रेष्‍ठ ने कहा कि नेपाल को चीन के इस बीआरआई प्रॉजेक्‍ट से फायदा होगा। उन्‍होंने कहा कि इस प्रॉजेक्‍ट को लागू करने के लिए जल्‍द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। श्रेष्‍ठ का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब प्रचंड सरकार और चीन के दूतावास के बीच बीआरआई को लेकर जुबानी जंग चल रही है।

नेपाल के पीएम प्रचंड भारत के बाद अब चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इस बीच अब बीआरआई का मुद्दा गरम होता जा रहा है। चीन का दावा है कि पोखरा एयरपोर्ट को बीआरआई के तहत बनाया गया है जबकि नेपाल के व‍िदेश मंत्री ने संसद के अंदर साफ तौर ऐलान किया है कि अभी देश में एक भी योजना बीआरआई के तहत नहीं चल रही है। इस तरह से नेपाल के विदेश मंत्री ने देश में चीन के शीर्ष राजनयिक के दावे को खारिज कर ड्रैगन की पोल खोल दी है। इससे चीन बौखलाया हुआ है।


पोखरा एयरपोर्ट को लेकर नेपाल, चीन और भारत में विवाद

चीन ने नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट को बनाया है लेकिन अभी तक एक भी व्‍यवसायिक उड़ान यहां पर उतरी नहीं है। नेपाल ने भारत के विरोध के बाद भी पोखरा एयरपोर्ट को बनाने का काम चीन को दिया था। भारत इसी वजह से यहां अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों के लिए रूट नहीं दे रहा है। पोखरा एयरपोर्ट भारतीय सीमा के पास स्थित है और सुरक्षा कारणों से भारत ने चीन का विरोध किया था। इस वजह से पोखरा एयरपोर्ट नेपाल के लिए अब केवल सफेद हाथी साबित हो रहा है।अब नेपाल के डेप्‍युटी पीएम ने चीन से गुहार लगाई है कि वह अपने व्‍यापारिक केंद्र चेंगदू से पोखरा और भैरवा एयरपोर्ट के लिए नई उड़ान शुरू करे। इन दोनों ही एयरपोर्ट को चीन की मदद से नेपाल ने बनवाया है। बताया जा रहा है कि नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड भारत की यात्रा के बाद अब इस महीने के अंत में या फिर अगले महीने की शुरुआत में चीन के दौरे पर जा सकते हैं। इससे पहले प्रचंड ने 100 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों पर हस्‍ताक्षर किया था।

चीन के बीआरआई पर नेपाल संभलकर बढ़ा रहा कदम
चीन का बीआरआई प्रॉजेक्‍ट दुनियाभर में विवादों में आ गया है। बीआरआई के कर्जजाल में फंसा श्रीलंका डिफॉल्‍ट हो चुका है, वहीं पाकिस्‍तान पर भयानक आर्थिक संकट से गुजर रहा है। चीन अब नेपाल पर दबाव डाल रहा है कि वह बीआरआई प्रॉजेक्‍ट को आगे बढ़ाए। वहीं प्रचंड सरकार श्रीलंका और पाकिस्‍तान से सबक लेते हुए फूंक-फूंककर कदम रख रही है। इसी वजह चीन भड़का हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.