Select Date:

मनीषा रानी के कैप्‍टन बनते ही बदले फलक और पूजा के तेवर, सीधे बोलीं- नहीं करूंगी ये काम

Updated on 13-07-2023 04:28 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' के कंटेस्टेंट्स अपनी अनफ़िल्टर्ड पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए हर दिन खूब जद्दोजहत कर रहे हैं। हर एपिसोड में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में काफी कुछ दिलचस्प रहा। चाहे वो जिया शंकर के ये कन्फेस करने की बात हो कि वो अपने नाम के आगे अपने पिता का नाम नहीं लगातीं या फिर ये कि मनीषा रानी अब घर की नई कैप्टन बन गई हैं। इन सबके बीच देखने वाली बात ये रही कि पूजा भट्ट और फलक नाज ने मनीषा के कैप्टन बनते ही अपने तेवर बदल लिए हैं।

जैसे ही Bigg Boss Ott 2 शुरू हुआ, यह देखा गया कि जद हदीद ने जिया शंकर से पूछा कि क्या वह अपना सामान रखने के लिए उनकी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, जिया ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें अपना सामान हर दिन वहीं चाहिए। जद और जिया के बीच पहले से ही कुछ खटपट चल रही थी और फिर बाद में उनकी कहासुनी भी हुई। इस बीच घर में एक कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसके अंतिम दावेदार बने अविनाश और मनीषा रानी। हालांकि मनीषा ने ये टास्क जीत लिया।

कैप्टन बनीं मनीषा रानी

एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के रूप में घर में एंट्री की है। बिग बॉस के उन्हें दिए गए टास्क के आधार पर मनीषा रानी और अविनाश सचदेव के बीच अगला कैप्टन चुनने के लिए कहा। दोनों ने मनीषा रानी पर सहमति जताई और इस तरह वह घर की नई कैप्टन बन गईं। बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले एल्विश यादव ने बेबिका और पूजा भट्ट को छोड़कर अपनी सभी महिला सदस्यों को अपनी बहनें बताया। उन्होंने बेबिका का जिक्र करते हुए उन्हें अपनी 'आंटी' और पूजा भट्ट को अपनी 'ताई जी' कहा।

पूजा भट्ट और फलक नाज के बदले तेवर

इस बीच जब मनीषा सबको उनके काम बता रही थीं और डिसाइड कर रही थीं कि कौन क्या करेगा, तभी उन्होंने पूजा से बर्तन धोने की ड्यूटी को लेकर पूछा और पूजा ने झट से मना कर दिया। नए प्रोमो में दिखाई दिया कि फलक नाज भी अपने तेवर दिखाती नजर आ रही हैं। इस क्लिप को देखकर ये लग रहा है कि पूजा और फलक ने मनीषा के कैप्टन बनते ही अपना रुख मोड़ लिया है और काफी अलग तरीके से पेश आ रही हैं। अब देखना है कि इन सबमें मनीषा कैसे रिएक्ट करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.