गौ माता के आते ही शोरूम का दरवाजा खोल देता है मालिक, गद्दी पर बैठकर देती है मां जैसा दुलार, अद्भुत है दोनों का प्यार
Updated on
15-09-2023 12:51 PM
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक गाय और कपड़ा व्यापारी का अद्भुत प्यार वायरल हो रहा है। शहर में शायद ही ऐसा प्यार देखने को मिलता है। रायपुर के एक कपड़ा व्यापारी और गाय का प्यार सोशल मीडिया पर वायरल है। हर दिन शोरूम खुलने के बाद गाय वहां पहुंचती है। गाय को देखते ही कपड़ा व्यापारी शोरूम का गेट खोल देता है। उसके बाद गौ माता व्यापारी की गद्दी पर बैठ जाती हैं। गद्दी पर बैठने के बाद वह व्यापारी को चूमती है। साथ ही दुलार करती है। यह सिलसिला हर दिन चलता है।
दरअसल, राजधानी रायपुर में पंडरी के महालक्ष्मी क्लॉथ मार्केट है। यहां स्थित एक शोरूम में हर दिन एक गाय दस्तक देती है। यह दुकान गौ सेवक पदम डाकलिया की है। पदम डाकलिया जितना गाय को मानते हैं, उतना ही गौमाता भी इन्हें प्यार करती है। सात साल से इनके शोरूम में हर दिन एक गाय आती है। गाय के आते ही शोरूम का डोर खुल जाता है। उसके बाद गाय खुद ही गद्दी पर जाकर बैठ जाती है।
2016 से लगातार आ रही है गाय गाय और व्यापारी के बीच यह अटूट प्यार एक दिन का नहीं है। यह सिलसिला 2016 से लगातार चला आ रहा है। शोरूम के मालिक गौ माता प्यार से चंद्रमणि बुलाते हैं। उसके साथ उसका बछड़ा चंद्रभान भी रोज आता है, लेकिन वह बाहर रहकर ही अपनी मां का इंतजार करता है, कभी भीतर नहीं आता। पदम डाकलिया बताते हैं कि गाय को सेब इतना पसंद है कि लोग इसे ‘एप्पल वाली गाय’ कहते हैं।
पदम डाकलिया ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है। गौ माता भी हम सभी की सेवा कर रही है। हमारे बच्चों को दूध देती हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक गौ शाला भी चलाते हैं। वहां दूध देने वाली गाय नहीं है। हम गौ मूत्र से फर्टिलाइजर बनाते हैं। गाय में मां लक्ष्मी बसती हैं। मैं पूरी दुनिया से अपील करती हूं कि गाय की सेवा करें। अब हमारी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…