Select Date:

अमेरिका में टेकऑफ होते ही प्लेन की खिड़की निकली 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था, पास बैठे बच्चे की शर्ट फटी

Updated on 06-01-2024 12:45 PM

अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस की बोइंग 737-9 मैक्स फ्लाइट के साथ शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। टेकऑफ के कुछ समय बाद ही 17 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान की खिड़की टूटकर हवा में उड़ गई।

इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा था।

लोकल समय के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई। खिड़की उड़ने के बाद बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट भी फट गई। वहीं कुछ पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए।

प्लेन करीब 16.32 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इसके बाद टेकऑफ के आधे घंटे के अंदर प्लेन की वापस पोर्टलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान में करीब 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। अलास्का एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर घटना की जानकारी दी है।

पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा की
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, खिड़की के अलग होते ही विमान के पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। ऑडियो रिकॉर्डिंग्स में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की बात कहते सुनाई देता है।

पायलट ने कहा- अलास्का 1282 में इमरजेंसी है। हम पोर्टलैंड लौट रहे हैं। अब हम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गए हैं। हमें डायवर्ट होने की जरूरत है। प्लेन में इमरजेंसी है और यहां 177 लोग मौजूद हैं। हम तुरंत लैंडिंग करना चाहते हैं।

पैसेंजर बोले- आवाज इतनी तेज थी कि लगा कान फट जाएंगे
विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और पोर्टलैंड पहुंच चुके हैं। फिलहाल अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मामले की जांच की कर रहा है। प्लेन में सवार 20 साल की एलिजाबेथ ने बताया- विमान में बैठने पर आमतौर पर जो आवाज सुनाई देती है, उससे 10 गुना ज्यादा तेज आवाज आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे हमारे कान फट जाएंगे।

एक अन्य पैसेंजर कायली रिंकर ने कहा- प्लेन में सन्नाटा छाया हुआ था। डर की वजह से कोई भी कुछ नहीं कह रहा था। प्लेन में गड़बड़ी होते ही ऑक्सीजन मास्क बाहर आ गए थे। कई लोगों ने इसका इस्तेमाल भी किया।

कई बार क्रैश हो चुका है बोइंग 737 मैक्स विमान
बोइंग ने 2015 में 737 मैक्स विमान बनाया था। 2017 में फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने इसे मंजूरी दे दी। इसके बाद से यह दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एयरक्राफ्ट बन गया। 2018 में इंडोनेशियाई एयरलाइन के तहत उड़ान भरते वक्त पहली बार यह प्लेन क्रैश हुआ था। तब करीब 189 लोगों की मौत हुई थी।

इसके बाद मार्च 2019 में एक और बोइंग 737 मैक्स प्लेन क्रैश हुआ। इसमें 157 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 दिन बाद FAA ने इस प्लेन की उड़ान पर रोक लगा दी। 2021 में बोइंग ने अमेरिकी न्याय विभाग के सामने 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना भरा।

प्लेन के डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कई आरोपों के बाद कंपनी ने अरबों खर्च करके इसकी मरम्मत करवाई। इसके बाद 2020 से इस प्लेन को फिर से उड़ान भरने की इजाजत मिल गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.