बाजार खुलते ही चीन पर नई आफत, देश को संकट में डालने वाली कंपनी का शेयर 25% टूटा
Updated on
18-09-2023 02:08 PM
नई दिल्ली: चीन का रियल एस्टेट संकट (China Real Estate Crisis) गहराता जा रहा है। देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक एवरग्रैंड (Evergrande) का शेयर सोमवार का मार्केट खुलते ही 25 परसेंट गिर गया। पुलिस ने कंपनी की वेल्थ मैनेजमेंट यूनिट के कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। इससे पहले एवरग्रैंड के शेयरों की ट्रेडिंग 17 महीने तक बंद रही थी और 28 अगस्त को इसे फिर से शुरू किया गया था। सोमवार को बाजार खुलते ही कंपनी का स्टॉक 25 परसेंट की गिरावट के साथ 0.465 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर पर आ गया। यह दो हफ्ते में इसका न्यूनतम स्तर है। जनवरी से जून के दौरान कंपनी को 4.5 अरब डॉलर का घाटा हुआ है।
इस कंपनी का हेडक्वार्टर शेनजेन में है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेनजेन की पुलिस ने शनिवार की रात को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि पुलिस ने एवरग्रेंड के वेल्थ मैनेजमेंट डिवीजन के जनरल मैनेजर डू लियांग और दूसरे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया है कि कुल कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन पर क्या चार्ज हैं या उन्हें कब हिरासत में लिया गया। एवरग्रैंड दुनिया में सबसे ज्यादा कर्ज वाली रियल एस्टेट कंपनी है। इस पर 300 अरब डॉलर से अधिक कर्ज है।
चीन की इकॉनमी के लिए खतरा
इसी कंपनी के कारण चीन में रियल एस्टेट का संकट शुरू हुआ था। इस कंपनी ने 2021 में पेमेंट में डिफॉल्ट किया था। इसका असर चीन के रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़ा और वह अभी गहरे संकट में है। रियल एस्टेट कंपनियों के डिफॉल्ट करने से बैंकों की भी हालत खराब है। आशंका जताई जा रही है कि यह संकट चीन की पूरी इकॉनमी को डुबो सकता है। इसकी वजह यह है कि रियल एस्टेट सेक्टर में चीन ने भारी निवेश किया है। कंस्ट्रक्शन उससे जुड़ी गतिविधियों की चीन की जीडीपी में करीब 25 परसेंट हिस्सेदारी है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…