साल खत्म होते-होते 'पुष्पा 2' की कमाई अचानक फिसली, 23 दिनों में सबसे कम शुक्रवार का कलेक्शन
Updated on
28-12-2024 01:59 PM
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' देश की सबसे धाकड़ फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने सबसे कम वक्त में सबसे अधिक कमाई का शानदार रेकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में पिछले 7 साल से नंबर वन रही 'बाहुबली 2' को पछाड़कर नीचे ला खड़ा किया है। दिसंबर के शुरुआत में रिलीज हुई इस फिल्म के साथ ही साल का अंत होने जा रहा है। हालांकि, 23वें दिन फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई जिसकी वजह न्यू ईयर की छुट्टियां भी हो सकती हैं।
चौथे शुक्रवार को 'पुष्पा 2' ने अब तक की सबसे कम कमाई की है। 'पुष्पा 2' को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'बाहुबली 2' को पछाड़ने के लिए अब भी करीब 200 करोड़ के कलेक्शन की जरूरत है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि न्यू ईयर पर ये फिल्म बम्पर कमाई करे। हालांकि, इस आंकड़े तक पहुंच पाना 'पुष्पा 2' के लिए बहुत आसान भी नहीं लग रहा है।
फिल्म ने 23वें दिन काफी कम कमाई की है
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 23वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की। 23 दिनों मे ये पहली बार है जब फिल्म मे सिंगल डिजिट में कलेक्शन का आंकड़ा पेश किया है। हालांकि, कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक ये करीब 1128.85 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है जो इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सुकुमार निर्देशित 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 23 दिनों में 1595 करोड़ के आसपास कमाई कर ली है। इस फिल्म ने विदेशों में अब तक करीब 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है। यहां बता दें कि वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में अभी भी 'बाहुबली 2' (1788.06 करोड़ रुपये) और 'दंगल (2070.3 करोड़) के नाम पहला और दूसरा रेकॉर्ड दर्ज है। 'बाहुबली 2' को मात देने के लिए 'पुष्पा 2' को अभी भी करीब 195 करोड़ के आसपास कलेक्शन जरूरी है।
लागत से करीब 1000 करोड़ से अधिक की कमाई
करीब 500 करोड़ के खर्च में बनी ये फिल्म अब तक अपनी लागत से करीब 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने 300 करोड़ फीस ली। इस फिल्म के प्रीमियर के दिन हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद मेकर्स की तरफ से परिवार को करीब 2.50 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…