Select Date:

विवेक अग्निहोत्री पर बरसीं आशा पारेख, पूछा- फिल्‍म से 400 करोड़ कमाए, कश्मीरी पंडितों को कितने दिए

Updated on 11-10-2023 03:26 PM
मशहूर वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख ने 'द कश्मीर फाइल्स' के मेकर्स को बुरी तरह लताड़ा है। आशा पारेख ने पूछा है कि उन्होंने फिल्म से जो मुनाफा कमाया, उसमें से कश्मीरी पंडितों को कितने रुपये दिए? आशा पारेख ने यह भी कहा कि चूंकि उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' देखी नहीं है, इसलिए फिल्म पर कुछ कमेंट नहीं कर सकतीं। पर एक्ट्रेस ने यह तीखी टिप्पणी जरूर की कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने जो भी पैसे कमाए, उसमें से कुछ भी कश्मीरी पंडितों को नहीं दिया।

The Kashmir Files साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसमें कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता और पलायन की कहानी दिखाई गई थी। 'द कश्मीर फाइल्स' पर खूब विवाद हुआ था, और इसके बावजूद इसने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। कुछ लोगों ने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रोपेगैंडा फिल्म बताया था तो किसी ने इसकी तारीफ की थी।

'द कश्मीर फाइल्स' के मेकर्स पर भड़कीं आशा पारेख

Asha Parekh से जब 'न्यूज18' को दिए इंटरव्यू में 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों पर हुए विवाद पर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है, और इसलिए कॉन्ट्रोवर्सी पर बात नहीं कर सकतीं। आशा पारेख से जब पूछा गया कि क्या इस तरह की फिल्में देखी और बनाई जानी चाहिए, तो वह बोलीं कि अगर लोगों को ऐसी फिल्में पसंद हैं, तो देखनी चाहिए।

'400 करोड़ कमाए तो कश्मीरी पंडितों को कितने दिए?'

आशा पारेख से जब पूछा गया कि 'द कश्मीर फाइल्स' को लोगों ने देखा और यह हिट भी हुई, तो वह बोलीं, 'मैं यहां कुछ विवादित बोलना चाहूंगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने 400 करोड़ रुपये कमाए। तो उस पैसे में से उन्होंने कितने उन कश्मीरी हिंदुओं पर खर्च किए, जो जम्मू में रहते हैं। जो जम्मू में रहते हैं, उनके पास पानी और बिजली नहीं है। तो उन्होंने उन्हें कितने पैसे दिए?'

आशा पारेख बोलीं- 50 करोड़ तो दे सकते थे ना?

आशा पारेख ने आगे कहा, 'हर किसी का शेयर देने के बाद प्रोड्यूसर्स को भी मुनाफे का हिस्सा मिला होगा। मान लो कि उन्होंने फिल्म की 400 करोड़ की कमाई में से 200 करोड़ का मुनाफा कमाया। तो उसमें से वह कश्मीरी हिंदुओं को 50 करोड़ रुपये तो दे सकते थे ना?'

'द कश्मीर फाइल्स' की कास्ट

'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे सितारे थे। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था, और वही इसके प्रोड्यूसर भी थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.