अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, यूजर को दी थी जान से मारने की धमकी
Updated on
14-06-2023 08:21 PM
संजय पूरन सिंह की फिल्म '72 हूरें' पर छाए मुश्किलों के बादल छंटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही इस पर बवाल मचा हुआ था। अब इसके को-प्रोड्यूसर और मशहूर फिल्ममेकर अशोक पंडित मुश्किल में हैं। अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी वजह है एक ट्विटर यूजर को दी गई जान से मारने की धमकी।
हालांकि बाद में Ashoke Pandit ने ट्वीट तुरंत ही डिलीट कर दिया था। पर इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल अशोक पंडित ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के पैरोडी अकाउंट चलाने वाले यूजर को धमकी दी थी। इसी पर बवाल मच गया और अशोक पंडित ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। पर तब तक काफी देर हो चुकी थी, और अब अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो चुका है। अशोक पंडित के जिस ट्वीट पर विवाद हुआ, वह ट्विटर पर वायरल हो रहा है।
SAATH की एक्शन की मांग, ट्विटर सस्पेंड
SAATH यानी स्टैंड अगेंस्ट अब्यूज ट्रोल हैरेसमेंट ने एक ट्वीट किया, जिसमें जानकारी दी गई कि अशोक पंडित ने जान से मारने की धमकी दी है। 'साथ' की टीम ने ट्वीट में एलन मस्क को टैग किया और अशोक पंडित के ट्विटर अकाउंट को तुरंत ही सस्पेंड किए जाने की मांग की।
'72 हूरें' की कहानी
अशोक पंडित फिलहाल अपनी फिल्म '72 हूरें' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह बिलाल और हकीम नाम के दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो इस विश्वास के साथ चरमपंथी ट्रेनिंग लेते हैं कि अल्लाह के नाम पर अपनी जिंदगी कुर्बान करने पर उन्हें स्वर्ग में 72 सुंदरियां मिलेंगी।
'72 हूरें' पर विवाद
'72 हूरें' को लेकर कहा जा रहा है कि इसके जरिए मुसलमानों की छवि खराब करने की कोशिश की गई है और यह एक प्रोपेगैंडा फिल्म है। फिल्म में यह दिखाने की कोशिश है कि किस तरह युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग के दौरान यह विश्वास दिलाया जाता है कि मरने के बाद उन्हें जन्नत नसीब होगी। फिल्म के टीजर में दिखाया गया कि युवाओं को 72 हूरों का लालच देकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए उकसाया जाता है। यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…