आसिम रियाज और रजत दलाल के बीच हुई हाथापाई, बीच-बचाव में आए शिखर धवन तो रुबीना दिलैक का था ऐसा रिएक्शन
Updated on
29-03-2025 05:32 PM
रजत दलाल और आसिम रियाज, दोनों ही गुस्सैल इंसान हैं। किसी भी बात पर ये पिनक जाते हैं और मारने पर उतारू हो जाते हैं। दोनों को 'बिग बॉस' के अलग-अलग सीजन्स में तो ऐसा करते देखा ही है। आसिम को तो 'खतरों के खिलाड़ी' में रोहित शेट्टी के साथ भी बदतमीजी करते दिखे थे। अब ये दोनों एक इवेंट में आपस में ही भिड़ गए हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। रुबीना दिलैक दोनों के बीच पिस गईं और क्रिकेटर शिखर धवन बीचबचाव में उतरे।
दरअसल, अमेजन-एमएक्स प्लेयर पर 'बैटलग्राउंड' नाम के शो के एक इवेंट में आसिम रियाज और रजत दलाल आपस में भिड़ पड़े। वीडियो में दोनों एक ओर-छोर पर बैठे होते हैं। और अचानक से कोई बात होती है कि उठकर आते हैं और हाथापाई पर उतर आते हैं। वहीं बीच में रुबीना दिलैक बैठी होती हैं, जो फौरन उठ जाती हैं। और उनकी तरफ देखती ही नहीं। बस सब सुनती रहती हैं।
आसिम रियाज और रजत दलाल में हाथापाई
वहीं, शिखर धवन दोनों को दूर करते दिखाई देते हैं। दोनों एक-दूसरे को धमकाते हैं। पूछे हटने के लिए कहते हैं। शोर इतना होता है कि बातें कुछ क्लियर समझ नहीं आती। लेकिन शिखर दोनों को अकेले अलग करने की कोशिश करते हैं। मगर वह पूरे फोर्स के साथ धक्का देते हैं। फिर अंत में आसिम कुर्सी को गुस्से में धक्का देकर गिरा देते हैं और वहां से चले जाते हैं।
रजत दलाल और आसिम रियाज का झगड़ा असली?
अब सवाल ये है कि क्या ये कोई प्रैंक है या फिर असल में हुआ है। क्योंकि बीते दिन रजत दलाल का दिग्विजय सिंह राठी के साथ भी झगड़ा हुआ था। वीडियो वायरल भी हुआ था। लेकिन बाद में दोनों हंसते हुए वीडियो बनाकर बोले कि सब ठीक है। ऐसा कुछ नहीं था। अब इस वीडियो पर दोनों के फैंस अपने-अपने पसंदीदा को सपोर्ट करते दिखे और कुछ ने इसे ओवरएक्टिंग बताया। वहीं कुछ ने इसे 'बैटलग्राउंड' का प्रमोशन करने का तरीता कहा।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…