Select Date:

असम में इसी महीने से होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे : राज्य के 70 लाख मियां मुस्लिम तनाव में इन्हें विदेशी मानती है सरकार

Updated on 06-02-2024 12:15 PM

जोरहाट के मरियानी शहर में रह रहे आबिद रहमान अपने मूल दस्तावेज (आधार, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, घर-जमीन के कागजात) जुटा रहे हैं। कहते हैं कि वैसे मैं 2019 में प्रकाशित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) में हूं, लेकिन जब असम सरकार खुद एनआरसी की प्रक्रिया पर सवाल उठा चुकी है, इसलिए ज्यादा तनाव में हूं। कहीं हमें ‘मियां’ कहकर बाहरी न बता दे।

असम में रह रहे करीब 70 लाख ‘मियां’ (बांग्ला भाषी) मुस्लिम इसी तनाव में हैं। दरअसल, असम सरकार ने मूल असमिया मुस्लिमों को स्वदेशी (असमिया भाषी) कहते हुए उनका सामाजिक-आर्थिक सर्वे कराने का ऐलान किया है। सर्वे फरवरी अंत से शुरू हो सकता है। करीब 100 करोड़ रु. का बजट भी है।

असम की कुल आबादी 3.66 करोड़ है। इनमें 1.17 करोड़ के आसपास मुस्लिम हैं। सरकार का कहना है कि इनमें 42 लाख ही स्वदेशी हैं। गुवाहाटी हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील और विभिन्न सरकारी समितियों के सदस्य नेकिबुर जमान कहते हैं कि स्वदेशी की पहचान के लिए सभी मुस्लिमों का सर्वे होगा।

सभी कागजात जांचे जाएंगे। सर्वे का फॉर्मेट तैयार है। इसमें पीढ़ियों के रिकॉर्ड का कॉलम रहेगा। स्वदेशी की पहचान कर उनके विकास के लिए स्वायत्त परिषदें बनाई जाएंगी। बाकी मुस्लिमों का क्या होगा, ये तय नहीं है।

5 समुदायों को ही असमिया माना, बाकी बांग्ला भाषी
असम सरकार ने पांच समुदायों गोरिया, मोरिया, जोलाह, देसी और सैय्यद को ही स्वदेशी माना है। इनकी बसाहट ऊपरी असम यानी चाय बागानों के आसपास है। इनका बांग्लादेश से रिश्ते का कोई ​इतिहास नहीं है। मोरिया पिछड़े वर्ग से हैं। देसी कोच राजवंशी आदिवासी थे, जो वर्षों पहले धर्म बदलकर मुसलमान बने, इसलिए इन्हें असमिया ही मानते हैं।

कैसे होगा सर्वे: सर्वे असम के अल्पसंख्यक और चर क्षेत्र निदेशालय को करना है। इसके डायरेक्टर सैयद ताहिदुर रहमान कहते हैं कि सर्वे पर एक एसओपी सरकार को सौंपी है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर देंगे। निदेशालय ने घर-घर जाकर सर्वे करने के कुछ तौर-तरीके तैयार किए हैं। इनमें पहनावा, बोलचाल, कागजात सब जांचे जा सकते हैं। हालांकि सर्वे लोकसभा चुनाव के पहले हो पाना मुश्किल है।

लंबी दाढ़ी, टोपी, लुंगी वाले लोग ‘मियां’: निचले असम या ब्रह्मपुत्र तट पर बसे करीब 70 लाख मुस्लिम बांग्ला भाषी हैं। नदी ही इनके गुजर-बसर का एकमात्र जरिया है। निचले असम में किसी भी मुस्लिम बहुल गांव में प्रवेश करते ही अधिकांश लोगों के चेहरे पर लंबी दाढ़ी, सिर पर जालीनुमा टोपी, लुंगी और कुर्ता नजर आने लगेगा। इनकी असमिया बोली में बंगाली लहजा मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.