आरोपियों ने उनकी जेब से पर्स निकालकर क्रेडिट कार्ड से 10-10 हजार रुपये पेटीएम में ट्रांसफर भी कर लिए। रुपये मिलने पर पीड़ित के कपड़े व मोबाइल लौटा दिया गया। इसके बाद बदहवास हालत में वह इंदिरापुरम थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी इंदिरापुरम ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है, उसकी जांच की जा रही।
बरतें सावधानी
- ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर जब किसी से दोस्ती हो तो शुरुआती स्टेज में उससे ज्यादा फ्रैंक न हों। उसे अपनी निजी जानकारी न दें।
- अगर कोई घर या कहीं और मिलने बुलाए तो न जाएं, अगर मिलना है तो पब्लिक प्लैस पर ही मिलें।
- इस तरह की दोस्ती में अगर सामने वाला अलग-अलग बहानों से रुपयों की डिमांड करे तो उसे पैसे न दें।
- ऐप पर बने दोस्त से फोन या नेट बैंकिंग के पासवर्ड न शेयर करें।
