कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टी में रणबीर ने केक में आग लगाकर कहा- जय माता दी, राहा भी दिखीं साथ
Updated on
26-12-2023 02:09 PM
हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस पर फिल्मी सितारों के बीच खूब धूम रही। कई कपल ने शादी के बाद पहला क्रिसमस साथ सेलिब्रेट किया तो कइयों ने पूरी परिवार के साथ मिलकर इसका जश्न मनाया। कपूर फैमिली ने भी इस मौके पर घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर मनाया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी कपूर फैमिली के साथ मिलकर अपना क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसका एक इनसाइड वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में घर के सभी सदस्य केक को अपने कैमरे में कैप्चर करते दिख रहे हैं, जिसे रणबीर लाइटर से जलाते दिख रहे हैं।
इस वीडियो में रणबीर घर के अन्य सदस्यों के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं और इसके बाद जहान कपूर केक पर एल्कोहल डालते हैं और रणबीर लाइटर से उसे जलाते हैं, जिससे फ्लेम निकलता दिखता है। इस मौके को घर के सभी सदस्यों ने अपने-अपने वीडियो में कैप्चर किया है। पीछे से इसी वक्त रणबीर कहते सुनाई दे रहे हैं- जय माता दी। इसके बाद पीछे से कुछ और सदस्य भी जय माता दी की आवाज लगाते हैं और इसी के साथ मैरी क्रिसमस कहते हुए सभी एक-दूसरे को बधाई भी देते हैं।
सभी ने अपने-अपने कैमरे में खींची तस्वीर
इस दौरान घर के सदस्य नव्या नवेली नंदा से लेकर आदर जैन तक सभी इस मौके को मोबाइल में कैप्चर करते हैं। कुणाल कपूर अंत में केक काटते दिख रहे हैं।
एक फ्रेम में दिखी पूरी कपूर फैमिली
इस सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें घर के सदस्यों ने अपने-अपने अकाउंट पर शेयर की हैं। करिश्मा कपूर से लेकर नव्या नवेली ने भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आदर जैन, नव्या नवेली, करिश्मा कपूर और उनके बच्चे समायरा और कियान, रणधीर कपूर, रीमा जैन, नीला देवी और बबीता कपूर जैसे तमाम सदस्य एक फ्रेम में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में सभी एकसाथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…