नए साल में अफगानिस्तान के काबुल में हुए धमाकों में गई 10 लोगों की जान, IS पर शक
Updated on
02-01-2023 07:06 PM
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नए साल के मौके पर बड़ा ब्लास्ट हुआ। मिलिट्री एयरपोर्ट के गेट पर हुए इस ब्लास्ट में 10 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं। तालिबान के गृहमंत्री अब्दुल नईफ ताकर की मानें तो एयरपोर्ट के मेन गेट पर हुए इस ब्लास्ट में करीब आठ लोग घायल हुए हैं। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माना जा रहा है कि हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है। अधिक जानकारी दिए बिना ताकर ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
लगातार तेज होते हमले इस्लामिक स्टेट समूह ने 2021 में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से हमले बढ़ा दिये हैं। सैन्य हवाई अड्डा नागरिक हवाई अड्डे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है जबकि यह गृह मंत्रालय के भी नजदीक है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकर ने कहा कि विस्फोट में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। हालांकि, उन्होंने हताहतों के बारे में कोई सटीक आंकड़ा या अधिक जानकारी साझा नहीं की।उन्होंने कहा कि जांच के बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी। तालिबान पर भी हमले इस्लामिक स्टेट ने अब तालिबान के गश्ती दल और अफगानिस्तान के शिया समुदाय पर हमले तेज कर दिए हैं। तालिबान के गृह मंत्रालय के हवाले से खामा प्रेस ने बताया है कि हमला बहुत जोरदार था। अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने ब्लास्ट वाली जगह की फोटो और इसका वीडियो नहीं बनाया है। हमले के बाद चेकप्वाइंट पूरी तरह से तबाह हो गया है। यह मिलिट्री एयरपोर्ट हाई सिक्योरिटी वाले जोन की तरफ जाता है जहां पर कई मंत्रियों के घर, विदेशी दूतावास और राष्ट्रपति का महल है। तीन दिन पहले भी ब्लास्ट तीन दिन पहले ही एक गंभीर ब्लास्ट हुआ था जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। वह ब्लास्ट तालुकान शहर में हुआ था। तालुकान शहर तखार प्रांत की राजधानी है।अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद पिछले कुछ समय में हमले काफी बढ़ गए हैं। अफगानिस्तान में कई धमाके हुए हैं और पाकिस्तानी राजदूत को तो जान से मारने की कोशिश की गई थी। सोमवार को एक विस्फोट में उत्तरी बदख्शान प्रांत में एक विस्फोट हुआ था जिसमें पुलिस प्रमुख की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…