PoK में प्रदर्शन से घबराया पाकिस्तान
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में 27 जुलाई को चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इसके पहले वहां भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बल प्रयोग के चलते लगभग 30 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। आंदोलन को कुचलने के लिए पाकिस्तान ने पीओके में हजारों सुरक्षा बलों को तैनात किया है।विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान पीओके में दमन से ध्यान हटाने के लिए और जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा रहा है। पिछले सप्ताह ही जानकारी आई थी कि पाकिस्तान एक डेलीगेशन ब्रिटेन और यूरोपीय संघ में भेजने की योजना बना रहा है, जो कश्मीर के मु्द्दे पर समर्थन की मांग करेगा।
