दक्षिण अफ्रीका की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, कम से कम 63 लोगों की मौत, कई बुरी तरह से घायल
Updated on
31-08-2023 03:21 PM
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर जोहानिसबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य झुलस गए। आपातकालीन प्रबंधन सेवा ने कहा कि आग लगने की घटना बृहस्पतिवार को तड़के हुई जिसमें कम से कम 63 लोगों की मौत हुई है और करीब 43 अन्य झुलस गए। प्रवक्ता रॉबर्ट मुलौदज़ी ने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है तथा मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
अधिकारियों ने कहा कि आग पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है, लेकिन काली पड़ चुकी इमारत की खिड़कियों से अब भी धुआं निकल रहा है। दक्षिण अफ्रीका के सार्वजनिक प्रसारक एसएबीसी ने कहा कि जोहान्सबर्ग में स्थित यह इमारत पांच मंजिला थी। सीएनएन ने एसएबीसी के हवाले से बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक इमारत की निचली मंजिल पर विशाल नारंगी रंग की आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।
बड़ी संख्या में लोग बाहर की ओर भागते हुए दिख रहे हैं। ट्वीट्स की एक श्रृंखला में आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मुलौदज़ी ने कहा कि कई लोगों का इलाज किया जा रहा है और कुछ को स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में ले जाया गया है। एसएबीसी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह भूकंप हो सकता है। बचावकर्मी लगातार लोगों को निकालने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस इमारत में कम से कम 200 लोग रहते थे।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…