5 मिनट में ATM उखाड़ा, पुलिस की नाक के नीचे से 20 लाख रुपए से भरा बॉक्स लेकर उड़े, देखें कैसे लूटा बैंक एटीएम
Updated on
11-12-2023 12:51 PM
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर का हिस्सा रहे और हाल ही जिला बने कोटपूतली में एटीएम लूट की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां लुटेरों ने 20 लाख रुपए की नकदी से भरा एटीएम उखाड़ लिया। लूट की यह वारदात कोटपूतली पुलिस थाने में महज आधा किलोमीटर दूर हुई। लूट के बाद लुटेरे पुलिस की नाकाबंदी के सामने से होकर भागे लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की जहमत नहीं उठाई। घटना शनिवार देर रात की है। जब तक पुलिस हरकत में आई तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरों की तलाश में जुटी है।
स्कॉर्पियो से बांधकर खींचा एटीएम को, 5 मिनट में उखाड़ा
शनिवार आधी रात को करीब पौने 2 बजे स्कॉर्पियो में सवार होकर आए। बदमाशों ने महज 5 मिनट में एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया। पहले शटर खोला और फिर एटीएम मशीन को बेल्ट से बांधकर स्कॉर्पियो से बाहर खींचा। फिर सड़क पर पड़े एटीएम का कैश बॉक्स तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर एटीएम को गाड़ी में डालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
सीसीटीवी कैमरों पर किया स्प्रे ताकि फुजेट ना आए
कोटपूतली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि कृष्णा टॉकीज के पास पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा हुआ था। शनिवार देर रात करीब 1 बजकर 51 मिनट पर एक बदमाश एटीएम का शटर खोल कर अंदर घुसा। बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाश ने अंदर घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया, ताकि लूट की वारदात कैमरे में कैद नहीं हो। हालांकि, वहीं पास लगे एक और दूसरे कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई। 1 बजकर 57 मिनट पर दूसरा बदमाश एक हैवी लोडिंग बेल्ट लेकर आया और उसे एटीएम से बांध दिया। इसके बाद बेल्ट का दूसरा हिस्सा स्कॉर्पियो से बांध दिया।
सीसीटीवी फुजेट से बदमाशों की तलाश
कोटपूतली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर बैंक मैनेजर से बात की गई है। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को एटीएम मशीन में करीब 25 लाख रुपए डाले गए थे। ऐसे में वारदात के समय एटीएम में करीब 20 लाख रुपए होने की संभावना है। लुटेरों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। वारदात के दौरान एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड मौजूद नहीं था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…