यूक्रेन पर तीन तरफ के परमाणु हमला कर सकता है रूस
रूस के पास यूक्रेन पर तीन दिशाओं से परमाणु हमला करने की ताकत है। रूसी परमाणु मिसाइलें यूक्रेन के पूर्व, उत्तर और दक्षिण में मौजूद हैं। रूस ने अपने परमाणु हथियारों को पूर्व में मुख्य भूमि के अलावा उत्तर में बेलारूस और कालिनग्राद में तैनात कर रखा है। इसके अलावा परमाणु मिसाइलों से लैस रूसी पनडुब्बियां यूक्रेन के दक्षिण में काला सागर में गश्त लगा रही हैं। ये सभी हथियार पुतिन के एक इशारे पर यूक्रेन में कभी भी तबाही ला सकते हैं।
