पाकिस्तान को रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दी टेंशन, अब ऐसा है सेमीफाइनल में जाने का समीकरण
Updated on
24-06-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिया है। लेकिन उनकी इस जीत ने टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। भारत 3 मैचों में 2 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। यह स्थिती टेबल में जितनी अच्छी नजर आती है वास्तव में उतनी अच्छी नहीं है। आइए जानतें हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप में कैसे सिर्फ एक हार ने भारत की उम्मीदों को झटका दे दिया है।
टीम इंडिया पर मंडराया खतरा
ग्रुप-ए में शामिल टीम इंडिया को एक हार काफी भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 में से 4 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिया है। 8 अंको के साथ इस टीस का अगले चरण में जाना लगभग तय हो चुका है। भारतीय टीम 3 में से 2 जीत से साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। इसमें सबसे बड़ा पेंच ये है कि अगले 2 मुकाबलों में से एक ऑस्ट्रलिया के खिलाफ खेलना है। जिनको हराना मुश्किल साबित होने वाला है।
अगर भारत को 2 में से किसी एक मैच में भी हार का सामना करना पड़ा तो दक्षिण अफ्रीका के चांस बढ़ जाएंगे। क्योंकि उन्हें नीदरलैंड्स और बांग्लादेश के खिलाफ 2 मुकाबले में खेलने हैं। इन दोनों ही मैचों के लिए प्रोटियाज टीम को फेवरेट माना जा सकता है। कुल मिलाकर भारत को अपने शेष दोनों मैच अच्छे रन रेट से जीतने होंगे।
कब-कब हैं टीम इंडिया के मुकाबले
इसके साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम कल यानि 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरने वाली है। यह मुकाबला मैन्चेस्टर में खेला जाने वाला है। इसके बाद 30 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होने वाली है। दोनों मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू हो जाएंगे।
पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया का विशाल जीत
पाकिस्तान महिला टीम 4 मैच खेलने के बावजूद जीत का खाता नहीं खोल पाई है। भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से मुंह की खाने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया से 113 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान 13.4 ओवर में सिर्फ 86 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
बार्सिलोना: स्पेन को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 19 साल के स्टार लामिन यामाल के घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…
ओकलैंड: एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी ठोक दी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से…
ओकलैंड: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ रनों की सुनामी ला दी। ओकलैंड कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम को हाल ही में मिली करारी शिकस्त के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर और…
नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के पहले दो वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया पर राज करने वाली और कभी क्रिकेट के मैदान पर खौफ का दूसरा नाम रही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज…
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…