Select Date:

गुलमर्ग में एवलांच, एक विदेशी टूरिस्ट की मौत : स्कीइंग के दौरान बर्फ में फंसे 7 लोगों को बचाया गया, इनमें 6 रूसी

Updated on 23-02-2024 02:32 PM

कश्मीर के टूरिस्ट स्पॉट गुलमर्ग में एवलांच की चपेट में आने से एक विदेशी टूरिस्ट की मौत हो गई। बर्फीले तूफान में 8 लोग फंस गए थे। जिनमें एक लोकल गाइड और 7 रूसी टूरिस्ट शामिल थे। फंसे हुए टूरिस्ट का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अफरवाट चोटी से लगे खिलान मार्ग पर गुरुवार (22 फरवरी) दोपहर 2 बजे यह बर्फीला तूफान आया।गुलमर्ग बटालियन से भारतीय सेना की हिमस्खलन बचाव टीम (ART) ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। भारतीय सेना की HAWS (हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल) टीमों ने भी इसमें मदद की।

स्थानीय लोगों को साथ लिए बिना स्कीइंग स्लोप पर गया था ग्रुप
सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक पेट्रोलिंग टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। यह एवलांच ढलान पर हुआ, जिसमें कई स्कीयर फंस गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे अधिकारियों ने बताया कि विदेशी टूरिस्ट, स्थानीय निवासियों के बिना स्की ढलानों पर गए थे। इसलिए जब तूफान आया तो वे संभल नहीं सके।

दो दिन पहले जारी हुआ था अलर्ट
पिछले दिनों हिमालय में हो रही बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही एवलांच को लेकर चेतावनी जारी की थी। जम्मू और कश्मीर डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने 10 जिलों के लिए छोटे से लेकर बड़े और भयानक एवलांच हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। अधिकारियों का कहना था कि अनंतनाग और कुलगाम में कम खतरे वाला एवलांच आएगा।

इसके अलावा डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोरा, बारामूला, कुपवाड़ा और गांदरबल जिलों के लिए मीडियम लेवल के एवलांच की चेतावनी जारी की गई थी।

हिमस्खलन क्या होता है?
बर्फ या पत्थर के पहाड़ की ढलान से तेजी से नीचे गिरने को हिमस्खलन या एवलांच कहते हैं। हिमस्खलन के दौरान बर्फ, चट्टान, मिट्टी और अन्य चीजें किसी पहाड़ से नीचे की ओर तेजी से फिसलती हैं। हिमस्खलन आमतौर पर तब शुरू होता है जब किसी पहाड़ की ढलान पर मौजूद बर्फ या पत्थर जैसी चीजें उसके आसपास से ढीली हो जाती हैं। इसके बाद ये तेजी से ढलान के नीचे मौजूद और चीजों को इकट्टा कर नीचे की ओर गिरने लगती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.