Select Date:

उदयपुर में आयरा-नुपुर ने की क्रिस्चियन वेडिंग, अब 13 जनवरी को मुंबई में होगा रिसेप्शन

Updated on 11-01-2024 01:46 PM

बुधवार को उदयपुर के ताज अरावली रिसोर्ट में आमिर खान की बेटी आयरा ने फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखरे से शादी की। माना जा रहा था कि यह शादी मराठी रीति-रिवाज से होगी पर कपल ने क्रिस्चियन वेडिंग की।

पैरेंट्स का हाथ थामकर स्टेज तक पहुंचीं आयरा
होटल के मयूर बाग में शाम 4 बजे शुरू हुई इस वेडिंग सेरेमनी के लिए आमिर और उनकी एक्स वाइफ रीना दत्ता बेटी आयरा को स्टेज तक लेकर आए। इसके बाद आयरा और नुपुर शिखरे ने एक-दूजे का हाथ थामकर साथ रहने का वचन लिया। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और फिर किस किया। इस दौरान स्टेज के सामने बैठे दुल्हन के पिता आमिर खान के आंसू छलक उठे।

कपल ने किया डांस, फैमिली ने किया जॉइन
वेडिंग सेरेमनी के बाद आयरा और नुपुर ने एक दूसरे का हाथ थामकर ‘रॉक ऑन’ मूवी के गाने ‘तुम हो तो गाता है दिल, तुम नहीं तो गीत कहां..’ पर डांस किया। इसके बाद स्टेज पर आमिर, रीना और आयरा के भाई जुनैद व नुपुर की मां प्रीतम शिखरे ने भी कपल को जॉइन किया। सभी एक दूसरे को गले लगाते नजर आए।

शादी के बाद सेलिब्रेट किया मिथिला का बर्थडे
वेडिंग सेरेमनी के बाद आयरा और नुपुर ने अपनी खास दोस्त एक्ट्रेस मिथिला पालकर के लिए केक कट करके बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। ‘कारवां’ और ‘लिटिल थिंग्स’ फेम एक्ट्रेस मिथिला आज यानी गुरुवार को अपना बर्थडे मना रही हैं।

मंगलवार को आमिर ने किया था परफॉर्म
इससे पहले मंगलवार रात को संगीत सेरेमनी होस्ट की गई थी, जिसमें आमिर ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' के गाने 'इट्स मैजिक...' पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी। आमिर ने स्टेज पर सेकेंड एक्स वाइफ किरण राव और बेटे आजाद के साथ ‘एक हजारों में मेरी बहना है..’ सॉन्ग गाया। आमिर इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए बीते कुछ दिनों से क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ले रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.