Select Date:

सनी देओल को कड़ी टक्कर दे रहे आयुष्मान खुराना, 10वें दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने भी खूब उड़ाया है गर्दा

Updated on 04-09-2023 02:54 PM
बॉक्स ऑफिस पर पिछले कई सप्ताह से हिन्दी फिल्मों का जलवा दिख रहा है। जहां इस रेस में सबसे आगे 'गदर 2' चल रही है वहीं अब हालिया रिलीज़ 'ड्रीम गर्ल 2' भी कुछ कम कमाल नहीं दिखा रही। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को बॉक्स ऑफस इस वक्त 'ड्रीम गर्ल 2' से तगड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि, इन दोनों फिल्मों के बीच 'OMG 2' जरूर फीकी पड़ गई है। खैर, आइए जानते हैं आयुष्मान खुराना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रविवार तक कितनी कमाई कर चुकी है।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताने वाली वेबसाइट sacnilk के मुताबिक, 'Dream Girl 2' बड़ी तेजी से 100 करोड़ के पास पहुंच रही है। इस फिल्म ने 10वें दिन यानी अपने दूसरे रविवार को 8.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 86.06 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है।

'ड्रीम गर्ल 2' ने 'गदर 2' को दी है जोरदार टक्कर

मजेदार ये है कि इसने 'गदर 2' की 24वें दिन की कमाई को जोरदार टक्कर दी है। जहां 'गदर 2' ने चौथे रविवार को 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है वहीं 'OMG 2' की कमाई 8 करोड़ की कमाई की है, जो सनी देओल की फिल्म के लगभग बराबर ही है। हालांकि आनेवाला ये वीकेंड सारी फिल्मों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाला है। दरअसल इस शुक्रवार 7 सितम्बर को शाहरुख खान की 'जवान' रिलीज हो रही है, जिसकी तेज आंधी कई फिल्मों का सफाया बॉक्स ऑफिस से कर सकती है।

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंची 'ड्रीम गर्ल 2'

'Dream Girl 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 9 दिनों में 104.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने 9 दिनों में 92.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो 10वें दिन 37.54% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है और सबसे अधिक भीड़ शाम के शोज में दिखी जो 56.62% दर्ज हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.