पहलवानों के समर्थन में आयुष्मान खुराना की बीवी ताहिरा, कविता से साधा निशाना, उठाई आवाज!
Updated on
02-06-2023 09:56 PM
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के विरोध के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने गुरुवार, 2 जून 2023 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपनी लिखी हुई एक कविता पढ़कर सुनाई है, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वो फिल्म इंडस्ट्री के उन शुरुआती लोगों में से हैं, जिन्होंने देश में चल रही बड़ी बहस पर चुप्पी तोड़ी है।
Tahira Kashyap Poem: ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जद्दोजहद जारी है, होड़ जारी है।' उन्होंने कविता के जरिए विरोध कर रहे पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने अपनी बेटी और बेटे के बीच कभी अंतर नहीं किया और वे उन पहलवानों को देखते हैं, जिन्हें वो 'नेशनल हीरो' के रूप में एड्रेस करती हैं।
ताहिरा कश्यप ने साधा निशाना, छलका दर्द
उन्होंने कविता के जरिए बताया कि उनकी बेटी भी देश के लिए पदक जीतना चाहती है। मैंने अखबार को छीना और कसकर जकड़ लिया, क्योंकि मैं कभी नहीं चाहती कि उसे पता चले कि हालात क्या है।' उन्होंने कहा, 'जिन महिलाओं को मेरा बेटा भी देखता है, उनके साथ गलत व्यवहार किया गया और 'चुप रहो' कहा गया।'
चुप्पी साधने पर हस्तियों पर भड़क रही है जनता
पहलवानों के विरोध के बारे में ज्यादातर हस्तियों ने चुप्पी साधी हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग भड़के हुए हैं। लोगों का कहना है कि जब वो (खिलाड़ी) देश के लिए पदक जीतते हैं तो सिलेब्स पोस्ट करते हैं, लेकिन जब वाकई सपोर्ट की नौबत आई तो उन्होंने चुप रहने का फैसला किया। कुछ ही सिलेब्स ने आवाज उठाई है। इनमें स्वरा भास्कर, सोनू सूद, कमल हासन शामिल हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…