आजमगढ़ के जसलीन कुमार ने KBC में जीते एक करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन ने दे दी अपनी जैकेट
Updated on
21-09-2023 12:44 PM
अमन गुप्ता, आजमगढ़: महानायक अमिताभ बच्चन के बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नया करोड़पति यूपी के आजमगढ़ जिले से निकला है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के अवंतिका पुरी गांव के निवासी जसलीन कुमार बहुत ही साधारण परिवार से हैं। मुंबई से लौटने के बाद गांववालों ने उनका भव्य स्वागत किया। जसलीन ने कहा कि इनाम के पैसों से वह सबसे पहले अपने कच्चे मकान को पक्का कराएंगे। जसलीन के पिता रामसूरत मोटर मैकेनिक हैं। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण जसलीन ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाए। वह कपड़े के एक शोरूम में सेल्समैन का काम कर परिवार का गुजारा करते हैं पर अब उनकी जिंदगी बदल गई है।
जसलीन ने बताया कि उनकी पढ़ाई लिखाई नवीन सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। समाचार पत्रों के माध्यम से वह अपना सामान्य ज्ञान मजबूत रखते हैं। केबीसी के एक करोड़ और सात करोड़ रुपये के सवाल के लिए वह नोटबुक तैयार करते थे। हॉटसीट तक पहुंचने के लिए वह 12 सालों से कोशिश कर रहे थे। गांव के प्रधान जाहिद खान ने कहा कि जसलीन की सफलता गांव ही नहीं पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। जसलीन ने बताया कि कच्चा मकान पक्का कराने के साथ ही कागज का दोना और पत्तल बनाने वाली मशीन खरीदकर वह अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। जसलीन का सपना शहर में जमीन लेकर दो कमरे का मकान बनवाने का भी है ताकि उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ सकें।
1998 से लगातार अखबार पढ़ रहे हैं
एक करोड़ रुपये जीतने वाले जसलीन ने बताया कि जब वह शूटिंग के लिए मुंबई में केबीसी के सेट पर पहुंचे तो एसी कूलिंग की वजह से तापमान बहुत कम था। उन्हें ठंड लग रही थी। उन्हें ठिठुरता देखकर अमिताभ बच्चन ने अपनी जैकेट उतारकर दे दी। यह मेरे लिए बड़ा भावुक पल था। जसलीन कुमार के परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। वह 1998 से लगातार अखबार पढ़ रहे हैं। इससे उन्हें देश विदेश से जुड़ी हर जानकारी मिल जाती है। जसलीन ने बताया कि मुझे पता था कि केबीसी में पहुंचकर ही मेरे आर्थिक हालात सुधर सकते हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…