सलमान से नजदीकी थी बाबा सिद्दीकी की हत्या की वजह, 4590 पन्नों की चार्जशीट में 210 गवाह, बिश्नोई का भी नाम
Updated on
06-01-2025 04:16 PM
मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज क्राइम एक्ट (मकोका) कोर्ट के सामने 4,590 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में पिछले साल हुए हाय प्रोफाइल हत्याकांड पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस मामले में 26 आरोपियों को नामजद किया गया है।
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने स्पेशल मकोका कोर्ट 4590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 26 गिरफ्तार आरोपियों और तीन को वॉन्टेड (जीशान अख्तर, शुभम लोनकर, अनमोल बिश्नोई ) के नाम शामिल हैं।
इस चार्जशीट में 210 गवाहों की गवाही भी शामिल
शुक्रवार को दायर इस चार्जशीट में 210 गवाहों की गवाही भी शामिल है, जिसमें सिद्दीकी की हत्या के पीछे की वजहें बताई गई हैं। क्राइम ब्रांच की जांच के मुताबिक, बिश्नोई गिरोह ने मुंबई के क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में अपना दबदबा कायम करने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया है।
सलमान खान को मेसेज भेजने के इरादे से की गई हत्या!
कथित तौर पर यह क्राइम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मेसेज भेजने के इरादे से किया गया था। बता दें कि इस मामले के मुख्य आरोपी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और दो अन्य व्यक्ति शुभम लोनकर और जीशान अख्तर हैं।
लॉरेंस बिश्नोई का नाम सीधे तौर पर इस चार्जशीट में नहीं
अनमोल और अख्तर के साथ-साथ लोनकर को भी हत्या के मामले में वॉन्टेड क्रिमिनमल घोषित किया गया है। पुलिस का मानना है कि उन्होंने अपराध की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई का नाम सीधे तौर पर इस चार्जशीट में नहीं है और उन्हें वॉन्टेड सस्पेक्ट के रूप में नहीं रखा गया है। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि उनका इस मामले से इनडायरेक्ट कनेक्शन था।
चार्जशीट में हत्या की 3 वजहें बताई गई हैं
मुंबई पुलिस ने इस चार्जशीट में 210 गवाहों के बयानों की मदद ली और चार्जशीट में हत्या की वजह का भी जिक्र किया गया है। पुलिस जांच के मुताबिक हत्या के तीन मुख्य कारण हैं जिनमें सलमान खान से नजदीकियां, अनुज थापन की आत्महत्या का बदला और बिश्नोई गिरोह का दबदबा स्थापित करना और उसका आतंक बढ़ाना शामिल है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…