बादशाह ने लगाया हानिया आमिर को गले तो एक्ट्रेस ने रैपर को कहा 'रॉकस्टार' और 'हीरो', कॉन्सर्ट से सामने आई फोटो
Updated on
18-11-2024 12:50 PM
हानिया आमिर और बादशाह के रिश्ते के बारे में लगातार खबर आती है कि वह डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है। अब इन्हें कनाडा में हुए रैपर के कॉन्सर्ट में देखा गया था। पाकिस्तान एक्ट्रेस ने फोटो भी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट की है। जहां वह उनसे गले मिलती नजर आ रही हैं। ये देख फैंस भी बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। और इनके अफेयर की अटकलें लगा रहे हैं।
बादशाह का कनाडा में कॉन्सर्ट हुआ, जहां हानिया आमिर को देखा गया। रैपर ने हानिया को एक प्यारा-सा शाउटआउट देकर चौंका दिया। अपनी परफॉर्मेंस से ब्रेक लेते हुए, बादशाह ने स्पॉटलाइट को हानिया की तरफ मोड़ दिया और कैमरा उन पर फोकस करने के लिए कहा। साथ ही बोले कि हानिया के लिए चिल्लाओ। हल्ला करो।
हानिया और बादशाह कनाडा के कॉन्सर्ट में
हानिया आमिर ने बादशाह के कॉन्सर्ट के पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। एक वीडियो में बादशाह उनसे मिलने के लिए तो स्टेज से नीचे भी आए। और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। हानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया और रैपर को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। साथ ही 'हीरो' और 'रॉकस्टार' कहकर उनकी तारीफ भी की है।
हानिया ने बादशाह संग रिश्ते पर क्या कहा था?
हानिया हाल ही में हारून रशीद द्वारा होस्ट किए गए बीबीसी एशिया के शो में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने भारतीय रैपर बादशाह के साथ अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता तब शुरू हुआ जब बादशाह ने उनके एक इंस्टाग्राम रील पर कमेंट किया था और बाद में उन्हें एक डायरेक्ट मैसेज किया था। वहां से फिर रोजाना चैटिंग शुरू हो गई थी। और समय के साथ दोस्ती गहरी हो गई थी। अब उनके साथ ये रिश्ता खास बन गया है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…