'बाहुबली' की देवसेना को हुई हंसने की बीमारी! अनुष्का शेट्टी ने दर्द किया बयां- हंसते हुए जमीन पर लोट जाती हूं
Updated on
25-06-2024 03:16 PM
'बाहुबली' फिल्म में देवसेना का किरदार निभाकर फेमस होने वाली साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को लेकर एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। उन्हें हंसने की दुर्लभ बीमारी हो गई है। एक्ट्रेस का कहना है कि लोगों को जानकर हैरानी होगी, लेकिन हंस-हंसकर उनका बुरा हाल हो जाता है। खासतौर से शूटिंग के दौरान कॉमेडी सीन देते समय वो इतना हंसती हैं कि जमीन पर लोट जाती हैं!
'निशब्दम' और 'बागमती' सहित तमाम फिल्मों में नजर आ चुकीं Anushka Shetty एक दुर्लभ बीमारी स्यूडोबुलबर अफेक्ट (PBA) से पीड़ित हैं, जिसके कारण वो अपनी हंसनी या रोने पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। यह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो सीधे दिमाग को प्रभावित करता है और अनियंत्रित हंसी या रोने का कारण बनता है।
'मेरे लिए हंसना एक समस्या है'
इंडियाग्लिट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, 42 साल की अनुष्का शेट्टी ने खुलासा किया, 'मुझे हंसी की बीमारी है। आप सोच सकते हैं, 'क्या हंसना कोई समस्या है?' मेरे लिए, यह समस्या है। अगर मैं हंसना शुरू करती हूं, तो मैं 15 से 20 मिनट तक नहीं रुक सकती। कॉमेडी सीन देखते या शूट करते समय, मैं सचमुच हंसते हुए फर्श पर लोट जाती हूं, और कई बार शूटिंग रोकनी पड़ी है।' रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का ने इस बीमारी से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं की है, हालांकि PBA के लक्षण उनके द्वारा इंटरव्यू में बताए गए लक्षणों के समान हैं।
क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण?
इस बीमारी का लक्षण ये है कि अचानक ही इमोशन (बेमेल) आ जाते हैं। जो भी इमोशनल आता है, चाहे हंसने का या फिर रोने का, वो रुकने का नाम नहीं लेता है। इससे लाइफस्टाइल भी बहुत प्रभावित होती है। इसका इलाज के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग टूल की जरूर होती है।
40 से ज्यादा कर चुकी हैं फिल्में
7 नवंबर 1981 को मंगलौर, कर्नाटक में जन्मीं अनुष्का तेलुगू और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की फेमस हीरोइन हैं। उन्होंने 2005 में 'सुपर' मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अब तक 40 से ज्यादा फिल्में कर चुकीं अनुष्का को पिछली बार साल 2023 में 'Miss Shetty Mr Polishetty' में देखा गया था।
इन फिल्मों में नजर आएंगी अनुष्का
अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अनुष्का को तेलुगू मूवी Ghaati में देखा जाएगा, जिसकी अभी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा मलयालम फिल्म Kathanar – The Wild Sorcerer में भी वो नजर आएंगी। उनकी शादी को लेकर भी खूब चर्चे होते हैं। बीते दिनों दावा किया गया था कि कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर संग उनकी सगाई हो चुकी है, लेकिन अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…