Select Date:

सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेकिन अभी भी सस्पेंस कायम, अजित या शरद पवार कौन से गुट में जायेंगे नवाब मलिक?

Updated on 12-08-2023 12:42 PM
मुंबई: पूर्व मंत्री और एनसीपी के सीनियर लीडर नवाब मलिक को 17 महीने बाद जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर मलिक को दो महीने की जमानत दी है। माना जा रहा है कि मलिक अगले एक- दो दिन में जेल से बाहर आ जाएंगे। नवाब मलिक को जमानत मिलने के बाद एनसीपी के दोनों गुटों ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलिक कौन से गुट में हैं। जेल से बाहर आने के बाद नवाब मलिक शरद पवार गुट का झंडा थामेंगे या अजित पवार के गुट में जाएंगे। इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। नवाब मलिक की असली भूमिका उनके जेल से बाहर आने के बाद ही समझ में आएगी। बीजेपी के आरोप के बाद नवाब मलिक की जांच शुरू की गई थी। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। मलिक के जेल में रहने के दौरान ही शिवसेना में फूट पड़ी थी।

जिसके बाद महाविकास अघाड़ी को राज्य में सत्ता गंवानी पड़ी। इसके बाद एनसीपी में भी फूट पड़ गई और अजित पवार का गुट बीजेपी के साथ सत्ता में आ गया। जिससे शरद पवार का गुट काफी कमजोर हो गया है। एनसीपी में विभाजन के बाद अजित पवार गुट ने मलिक को अपने साथ आने का ऑफर भी दिया था लेकिन मलिक ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। अब जेल से बाहर आने के बाद मलिक क्या फैसला लेते हैं, इस पर सबकी नजर है। ईडी ने आतंकी दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े मामले में नवाब मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था। एनसीपी के नेता मलिक न्यायिक हिरासत में हैं और वर्तमान में मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

मलिक को निर्णय लेने दीजिए
इस बीच अजित गुट से नवाब मलिक की रिहाई का स्वागत किया गया है। हालांकि अजित पवार गुट ने बहुत नपी तुली प्रतिक्रिया दी है। अजित गुट के नेता और सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि नवाब मलिक को जमानत मिलने की खबर से मैं खुश हूं। मलिक वरिष्ठ नेता हैं और वो कई वर्षों से सियासत में हैं। जब वे बाहर आएंगे तो सही निर्णय लेंगे। मैं इसके बारे में बात नहीं करूंगा। उन्हें बाहर आने दीजिए। वहीं एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने भी नवाब मलिक की जमानत पर ख़ुशी जताई है। उन्होंने कहा कि भले ही एनसीपी में अब दो गुट हैं लेकिन मलिक दोनों गुटों के नेताओं से मिलेंगे। उसके बाद ही वे अपना निर्णय लेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.