Select Date:

इंडिगो पायलट को थप्पड़ मारने वाले आरोपी को जमानत

Updated on 16-01-2024 12:13 PM

इंडिगो फ्लाइट विवाद मामले में आरोपी पैसेंजर साहिल कटारिया को गिरफ्तार करने बाद उसे जमानत मिल गई। 14 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट के 13 घंटे की देरी के बाद आरोपी साहिल ने पायलट को थप्पड़ जड़ दिया था। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब इस पूरे विवाद का वीडियो रिकॉर्ड करने वाली एक्ट्रेस ने पायलट को भी जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पायलट देरी के लिए पैसेंजर्स को दोषी बता रहा था।

भारत में रहने वालीं रशियन मॉडल और एक्ट्रेस एवगेनिया बेल्सकाया भी दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E-2175) में सवार थीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान में 13 घंटे की देरी होने की वजह से जब पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा, तब एवगेनिया ने ही वीडियो रिकार्ड किया था।

10 घंटे फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया

बेलसाकिया ने कहा, मैं अपनी टीम के साथ दिल्ली से गोवा जा रही थी। फ्लाइट के लिए मैं जल्दी एयरपोर्ट पर पहुंच गई, जो सुबह 7:40 बजे टेक-ऑफ करने वाली थी। इंडिगो टीम कह रही थी कि फ्लाइट में एक घंटे की देर है, लेकिन ऐसा कम से कम 10 घंटे तक चलता रहा। इस दौरान हमें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया, बाहर ही बैठाए रखा।

'आप सवाल पूछ रहे, इसलिए हम देरी हो रही'
बेल्सकाया बताती हैं- 'जब हम फ्लाइट में चढ़े तो दो घंटे डिले की जानकारी दी गई। इस बात से नाराज जब पैसेंजर्स पायलट से सवाल पूछने लगे तो पायलट ने आकर कहा- आप बहुत सारे सवाल कर रहे है। इस वजह से हमारी बारी चूक गई।'

हालांकि, बेल्सकाया ने पायलट को थप्पड़ मारने की घटना को गलत बताया। उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए कहा कि पायलट को मारना गलत है, लेकिन वे पैसेंजर्स को क्यों दोष दे रहे हैं? हर कोई घबराया हुआ था और उनका सपोर्ट करने के बजाय पायलट ने इसे और बिगाड़ दिया। बेल्सकाया ने इंडिगो फ्लाइट में हुए विवाद की कहानी इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर शेयर की है।

एयर होस्टेस बोली थी- आप ऐसा नहीं कर सकते
आरोपी साहिल कटारिया ने जब को-पायलट अनूप कुमार को थप्पड़ मारा तो बीच बचाव के लिए आई एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पैसेंजर ने कहा- मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकता। आरोपी साहिल ने पायलट को मारने के बाद भी कहा था, 'चलना है तो चला, वरना गेट खोल।'

एयरलाइन ने पैसेंजर के खिलाफ FIR कराई
घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षा बलों को सौंप दिया गया। इंडिगो ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई। मीडिया में आए एक वीडियो में प्लेन से सुरक्षा कर्मी जब आरोपी पैसेंजर को उतार रहे थे तो वह हाथ जोड़ता नजर आया। कहा जा रहा है कि उसने माफी मांगी।

लोग बोले- नो फ्लाई लिस्ट में डाल दें
पायलट के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने बदसलूकी करने वाले पैंसेजर को नो-फ्लाई सूची में डालने को कहा।

यूजर ने लिखा कि पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें और उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दें। उसकी फोटो पब्लिश करें, ताकि लोगों को सार्वजनिक रूप से उसके बुरे स्वभाव के बारे में पता चले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.