अलवर से आहूजा के बाद बालकनाथ बने फायरब्रांड नेता, सनातन धर्म की खिलाफत को लेकर गहलोत पर सीधा हमला
Updated on
04-09-2023 01:30 PM
अलवर/उदयपुर: राजस्थान के अलवर से विधायक ज्ञानदेव आहूजा के बाद अब सांसद बालकनाथ भी बीजेपी के फायरब्रांड नेता बन गए हैं। अलवर से एमपी महंत बालकनाथ अपने तीखे हमलों से प्रदेश सरकार के मुखिया पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में उदयपुर में बालकनाथ ने गहलोत सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि सीएम का हाउस 'फतवा हाउस' बनकर रह गया है। यहां सनातन धर्म के खिलाफ फतवे जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने धरियावद की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने देश में राजस्थान को शर्मसार कर दिया है।
राजस्थान में हर तरफ फैला हैं गुंडाराज
उदयपुर जिले के फतहनगर में आयोजित विराट हिंदू संगम में सांसद बालक नाथ गहलोत सरकार पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिला अपराध में पहले नंबर पर हैं। जहां देखो वहां गुंडाराज दिखाई दे रहा है। महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान को अब 'अत्याचार की भूमि' के नाम से जाना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 माह में लगातार गैंगरेप, मर्डर जैसी दिल दहला देने वाली घटनाओं ने राजस्थान की शांत प्रिय छवि को बदनाम कर दिया है।
संतों के काफिले का जोरदार स्वागत किया
विराट हिंदू संगम कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बालक नाथ और सभी संतों का सानवाड़ा चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संतों का काफिला फतेहनगर रोड, रेलवे ब्रिज, फतहनगर मुख्य बाजार से होते हुए आयोजन स्थल द्वारकाधीश धाम मंदिर भूमि पर पहुंचा। इस बीच मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में समाज और संगठनों के जुड़े हुए कई लोगों ने हिस्सा लिया।
हिंदू संगम में कई संतों ने समारोह को संबोधित किया
इससे पहले हिंदू संगम कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद बालक नाथ का स्वागत किया गया। समारोह में अखाड़ा मंदिर फतेहनगर के शंकर दास महाराज, अनूप दास महाराज, महामंडलेश्वर चेतन दास महाराज, अनुज दास महाराज, राजपुरी महाराज, अस्थल मंदिर उदयपुर के रासबिहारी महाराज, रामद्वारा सानवाड़ा के नानक राज और अखाड़ा मंदिर फतेहनगर के शिव शंकर दास महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील समेत गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…