पाकिस्तान में 11 लोगों की हत्या के पीछे बलूच विद्रोहियों का हाथ, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Updated on
15-04-2024 12:53 PM
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में शनिवार को 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली है। इनमें से नौ लोग सरकारी कर्मचारी थे। विद्रोहियों ने बस को घेरकर उस पर हमला बोला था। बस रुकने के बाद उसमें बैठे सभी यात्रियों की तलाशी ली गई और पहचान पत्र देखकर नौ लोगों को उतार लिया गया था। कुछ समय बाद इन सभी के शव एक पुल के नीचे पड़े मिले थे। ये सभी पंजाब प्रांत के रहने वाले थे।एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के नौ लोग ईरान जा रहे थे, जहां से वे तुर्किये के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने ईरान और इराक के लिए वीजा लेकर सात अप्रैल को पंजाब छोड़ दिया था। वे दोनों देशों के पवित्र स्थलों पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का बहाना कर ईरानी सीमा अधिकारियों की जांच से बचना चाहते थे।
विद्रोहियों ने एक अन्य मामले में लोगों पर हमला बोला
इसके अलावा कुछ समय बाद उसी राजमार्ग पर एक अन्य मामले में कार पर जा रहे लोगों पर हमला बोला गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…