दूसरे दिन संभलती दिखी 'बंदा सिंह चौधरी' तो 'वेनम 3' ने कर दिया कमाल, किया इतना कलेक्शन
Updated on
27-10-2024 03:15 PM
'मुंज्या' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर रौनक आ गई थी। झमाझम नोटों की बारिश से बॉक्स ऑफिस तो दर्शकों से थिएटर्स गुलजार हो गए थे, पर अब एक बार फिर सुस्ती छा गई है। पिछले दो महीनों में रिलीज हुई एक फिल्म 'स्त्री 2' जैसा कमाल नहीं दिखा सकी। आलिया भट्ट की 'जिगरा' से लेकर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' बुरी तरह पिट गईं। और अब इस हफ्ते दो फिल्में रिलीज हुईं- 'बंदा सिंह चौधरी' और 'वेनम 3', उनका भी हाल बुरा है। हालांकि, 'वेनम 3' फिर भी भारत में अच्छा परफॉर्म कर रही है।
Bandaa Singh Chaudhary में मेहर विज और अरशद वारसी लीड रोल में हैं। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को कुछ खास प्रमोट नहीं किया गया था। इसे लेकर कुछ खास बज़ भी नहीं था। शायद यही वजह रही कि इसे देखने थिएटर्स में बस नाममात्र दर्शक ही पहुंचे। वहीं 'वेनम 3' की तीसरे दिन कमाई बढ़ गई। आइए बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
'बंदा सिंह चौधरी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
सबसे पहले बात 'बंदा सिंह चौधरी की'। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद पंजाब में जो हालात पैदा हुए थे, यह फिल्म उस पर आधारित है। इसे अभिषेक सक्सेना ने डायरेक्ट किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बंदा सिंह चौधरी ने बहुत ही फुस्स ओपनिंग की थी। पहले दिन इसने सिर्फ 15 लाख रुपये कमाए।
दूसरे दिन बढ़ी 'बंदा सिंह चौधरी की कमाई'
हालांकि, दूसरे दिन इसकी कमाई थोड़ी सी बढ़ी है। दूसरे दिन 'बंदा सिंह चौधरी' ने 27 लाख रुपये कमाए। लेकिन दो दिन में यह सिर्फ 42 लाख रुपये ही कमा पाई है। यह एक करोड़ के आंकड़े से भी काफी पीछे रह गई।
'वेनम: द लास्ट डांस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
'वेनम 3' यानी 'वेनम: द लास्ट डांस' के कलेक्शन की बात करें, तो 24 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। टॉम हार्डी स्टारर इस फिल्म की कहानी मार्वल कॉमिक्स के किरदार वेनम पर आधारित है और यह 'वेनम ट्रिलॉजी' की आखिरी फिल्म है। ओपनिंग डे पर इसने 4.65 करोड़ कमाए थे, पर दूसरे दिन इसने 61.29% की बढ़त दिखाई।
तीसरे दिन किया कमाल
हालांकि, तीसरे दिन 'वेनम 3' ने कमाल कर दिया। इसने 9.50 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह तीन दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 21.65 करोड़ हो चुका है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…