Select Date:

बांग्लादेश का चुनाव बना वन वुमन शो विपक्ष कैद, हसीना समर्थक ही आपस में लड़ रहे

Updated on 05-01-2024 01:41 PM

सियासत के उन्मादी माहौल के लिए बदनाम बांग्लादेश के चुनाव में हिंसा की चर्चा बेशक कम है, लेकिन लोकतंत्र खामोश है। या यूं कहें कि खामोश कर दिया गया है। वजह कई हैं, लेकिन पहले बात करते हैं- सरकारी दमन की।

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और सहयोगी दलों के 28 हजार नेता-कार्यकर्ता 3 महीने में जेलों में ठूंस दिए गए हैं। बीएनपी समेत 14 पार्टियों ने यह कहते हुए चुनाव का बहिष्कार कर रखा है कि पहले केयरटेकर सरकार बने। ठीक वैसे ही, जैसे 1996 में शेख हसीना केयरटेकर सरकार न बनाने पर चुनाव से हट गई थीं। हालांकि इस बार पीएम शेख हसीना ऐसा नहीं चाहतीं।

दूसरी ओर, बीएनपी अब वोटिंग ही नहीं होने देना चाहती। लोग 7 जनवरी को वोट न डालें, इसके लिए कैंपेन चल रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ढाका के सियासी गलियारे से यह ‘ओपन सीक्रेट’ बाहर आने लगा है कि चुनाव जैसा दिखने वाला यह ‘चुनाव’ 76 साल की पीएम हसीना का चेसबोर्ड है। यहां दोनों तरफ मोहरे भी उनके हैं।

चुनाव ‘वन वुमन शो ’ कैसे बन गया ?
अब समझते हैं कि यह चुनाव ‘वन वुमन शो’ कैसे बन गया है? कुल 300 सीटें हैं। 2018 में 290 सीटें 3 पार्टियों ने जीती थीं- अवामी लीग, बीएनपी और जातीयो पार्टी (जापा)। बीएनपी इस बार नहीं लड़ रही। सत्ताधारी अवामी लीग 298 सीटों पर लड़ रही है। उसके ही 185 नेता बतौर आजाद उम्मीदवार मैदान में हैं।

एक अवामी लीग नेता ने बताया कि 90 सीटों पर ये उम्मीदवार भारी हैं। ये खुद को हसीना का वफादार बताते हैं। ऐसे में लोग मानने लगे हैं कि जीते कोई भी, सत्ता का कंट्रोल हसीना के पास ही रहेगा क्योंकि करीब 220 सीटों पर पहले, दूसरे, तीसरे नंबर का कैंडिडेट हसीना समर्थक ही है।

तीसरी पार्टी जापा की भूमिका तो और भी चौंकाने वाली है। यह पहले अवामी लीग से गठबंधन करने वाली थी। फिर 16 दिसंबर को अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया, लेकिन इसके बड़े नेता रैलियों में खुद को अवामी लीग से जुड़ा बता रहे हैं। गठबंधन न होने पर जापा के संयुक्त सचिव मुजीबुल हक चुन्नू कहते हैं, ‘हमें चुनाव बाद गठबंधन में सरकार बनाने से परहेज नहीं है।’

अमेरिकी दखलंदाजी भी, रूस-चीन ने दी विपक्ष को कुचलने की ताकत
अब आते हैं चुनावी कहानी के ऐसे एपिसोड पर, जिसने शेख हसीना को विरोधियों को कुचलने की ताकत दी। दरअसल, मुख्य विपक्षी बीएनपी और कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लाम की जिस विशाल रैली के बाद सरकार ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों से विपक्ष का हौसला तोड़ना शुरू किया, उससे ठीक पहले अमेरिकी राजदूत पीटर हॉस ने बीएनपी नेताओं के साथ बैठक की थी।

यहीं से रूस-चीन की भी एंट्री हो गई। दोनों देशों ने अमेरिका पर हसीना के खिलाफ षड्यंत्र के आरोप लगाए। दूसरी ओर, अमेरिका भी अब खुलेआम धमकियों पर उतर आया है कि वोटिंग हुई तो वह वीजा रोकने के साथ पाबंदियां लगा सकता है क्योंकि इसमें विपक्ष नहीं है।

वहीं, बीएनपी के ट्रेनिंग अफेयर सेक्रेटरी एबीएम मुशर्रफ हुसैन अमेरिकी बयान को गलत भी नहीं मानते।  वे कहते हैं, ‘हां दिया है। हम लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार ने लोकतंत्र कुचलने के लिए हजारों लोगों को गिरफ्तार किया है।’ वहीं अवामी लीग के संगठन सचिव एडवोकेट अफजल हुसैन कहते हैं- ‘गिरफ्तार सिर्फ हिंसा भड़काने वालों को किया गया है।’



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.