भारत-बांग्लादेश संबंध
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब द्विपक्षीय संबंधों की दिशा को लेकर कई हफ्तों की अनिश्चितता के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए हैं। भारत बांग्लादेश का सबसे बड़ा क्षेत्रीय व्यापारिक भागीदार और बिजली, पेट्रोलियम उत्पादों तथा सीमा-पार ऊर्जा कनेक्टिविटी का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।दोनों देश अभी कई बिजली इंटरकनेक्शन (बिजली के आपसी कनेक्शन) चला रहे हैं, जिनमें भारत से बांग्लादेश को बिजली का आयात भी शामिल है। साथ ही, हाल के राजनीतिक मतभेदों के बावजूद कई जॉइंट इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है।
सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष इस बात को लेकर गंभीर हैं कि राजनीतिक मतभेदों की वजह से व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सहयोग पर कोई असर न पड़े, खासकर ऐसे समय में जब बांग्लादेश बढ़ती आर्थिक और ऊर्जा चुनौतियों का सामना कर रहा है।
