Select Date:

फेस्टिवल सीजन में बैंक दे सकेंगे ज्यादा पैसा , मिल सकते हैं कई ऑफर्स

Updated on 09-09-2023 02:04 PM
मुंबई: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ऑफ इंडिया ने बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी को कम करने के लिए अगस्त की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी में I-CRR (Incremental Cash Reserve Ratio) पर जो फैसला लिया था, उससे चरणबद्ध तरीके से वापस लेने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि RBI की ओर से 19 मई को 2000 रुपये के नोट को बंद करने के फैसले के बाद घरेलू बैंकों में लिक्विडिटी बढ़ गई थी और इसे कंट्रोल करने के लिए RBI ने ICRR की शुरुआत की थी। अब शनिवार से इसे चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। RBI ने कहा कि वह I-CRR को पूरी तरह से वापस लेगा। RBI के फैसले से बैंकिंग शेयरों में अच्छी खासी हलचल तेजी देखी गई। फैसला आने के बाद कई बड़े बैंकिंग शेयरों में अच्छा उछाल दिखा।

क्या होगा फायदा

बैंकिंग एक्सपर्ट हेमंत राठी के अनुसार त्योहारी सीजन में I-CRR को हटाने से बैंक अपने ग्राहकों को ज्यादा कर्ज दे सकेंगे। त्योहारी सीजन में बैंक नए-नए ऑफर्स के साथ कार लोन-होम लोन आदि के जरिए कर्ज देते हैं और लिक्विडिटी आसान होने से वे यह आसानी से कर सकेंगे। डिमांड को पूरी करने के लिए उन्हें इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

क्या कहा RBI ने

RBI ने कहा कि उसने फैसले की समीक्षा की और लिक्विडिटी की स्थिति को देखते हुए ही यह फैसला किया है कि I-CRR को धीरे-धीरे वापस लिया जाए। RBI ने कहा, 'यह सही होगा कि I-CRR के तहत जितना अडिशनल कैश रिजर्व लॉक था, उसे धीरे-धीरे रिलीज किया जाए। ताकि मनी मार्केट में ऑपरेशन सही से चलता रहे और सिस्टम लिक्विडिटी को अचानक कोई झटका न लगे। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने अगस्त पॉलिसी का ऐलान करते हुए कहा था कि ज्यादा लिक्विडिटी प्राइस, फाइनैंशल स्टेबिलिटी के लिए खतरा है। ऐसे में अतिरिक्‍त नकदी को सिस्‍टम से हटाने के लिए I-CCR का नियम 12 अगस्त से लागू किया गया। RBI ने बैंकों को 19 मई-28 जुलाई 2023 के बीच NDTL (नेट डिमांड टाइम लायबिलिटी) में अतिरिक्‍त 10 फीसदी I-CRR मेंटेन करने को कहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.