Select Date:

बराक ओबामा ने शेयर किया पीएम मोदी का गिफ्ट, जानें तस्वीर दिखा कर क्या कहा

Updated on 12-08-2023 01:17 PM
वॉशिंगटन: बराक ओबामा प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले एक खास उपहार को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने यह उपहार राष्ट्रपति भवन में स्टेट डिनर के दौरान बराक ओबामा को दिया था। उस वक्त बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे और गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर चीफ गेस्ट भारत आए थे। यह गिफ्ट एक छोटा सा बॉक्स है, जिसमें कलम को रखा जाता है। इस बॉक्स के ऊपर फूल-पत्तियों की खूबसूरत नक्काशी की गई है। बराक ओबामा को भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है। उनके ही कार्यकाल में दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ था।


तस्वीर शेयर कर क्या लिखा

बराक ओबामा प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति नियमित रूप से दुनिया के हर कोने से विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिलते रहते हैं। इन बैठकों के दौरान, उपहारों के आदान-प्रदान की सदियों पुरानी परंपरा है। यह आधुनिक अंतरराष्ट्रीय संबंधों का हिस्सा है। देश के प्रमुख के उपहार प्रतीकात्मक होते हैं और राष्ट्रीय या व्यक्तिगत मित्रता के भावनात्मक प्रतीक हो सकते हैं।

राष्ट्रपति को मिला गिफ्ट देश की संपत्ति

इस पोस्ट में आगे लिखा है कि जब कोई राष्ट्रपति किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष से उपहार स्वीकार करता है, तो यह अमेरिकी लोगों की संपत्ति बन जाता है, क्योंकि राष्ट्रपति उनकी ओर से काम करता है। व्हाइट हाउस गिफ्ट यूनिट उपहारों को राष्ट्रीय अभिलेखागार में ट्रांसफर करने से पहले उनकी तत्काल हिरासत और दस्तावेजीकरण की जिम्मेदारी संभालती है। अंत वे एक दिन राष्ट्रपति पुस्तकालय के कलाकृतियों के संग्रह का हिस्सा बन जाते हैं।

पीएम मोदी ने दिया था गिफ्ट


ये महत्वपूर्ण उपहार पारंपरिक से लेकर शानदार तक अलग-अलग हैं, और प्रत्येक व्यक्तिगत रूप से उन लोगों और राष्ट्रों की कहानी बताते हैं जहां उनकी उत्पत्ति हुई थी। कृपया भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इस उपहार का आनंद लें! लंबा और ओवल साइज का यह बॉक्स ढक्कन और किनारों पर फूल-पत्तियों की नक्काशी से सजाया गया है। नीचे का बाहरी भाग और आंतरिक भाग काले मखमल से ढंका है। इस बॉक्स का इस्तेमाल पेन रखने के लिए किया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.